HomeUttarakhandAlmoraAlmora: जागेश्वरधाम में नियमों का उल्लंघन व मनमानी नहीं चलेगी-डीएम

Almora: जागेश्वरधाम में नियमों का उल्लंघन व मनमानी नहीं चलेगी-डीएम

  • गतिविधियां सूचीबद्ध होंगी और तैयार होगी नियमावली
  • मंदिर समिति की प्रबंधक के साथ बैठक, कई निर्देश दिए

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
प्रसिद्ध जागेश्वरधाम में होने वाली गतिविधियां सूचीबद्ध होंगी और उनके सुचारू व व्यवस्थित संचालन के लिए एक नियमावली तैयार की जाएगी। यह सख्त निर्देश जिलाधिकारी वंदना ने दिए हैं। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन व मनमानी नहीं चलेगी। यह बात उन्होंने जागेश्वर मंदिर समिति की प्रबंधक के साथ बैठक के दौरान कही और मंदिर की व्यवस्थाओं तथा कई प्रकरणों के संबंध में विस्तृत चर्चा करते हुए जरूरी निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTSAd Ad

जिलाधिकारी ने जागेश्वर मंदिर में होने वाली गतिविधियों की सूची तैयार करते हुए उनकी एक नियमावली तैयार करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि नियमों का उल्लंघन तथा मनमानी नहीं चलेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रातःकाल में होने वाली सफाई, पूजा, श्रृद्धालुओं का प्रवेश, पूजा के विधि विधान, दान पात्र, श्रृद्धालुओं का पंजीकरण समेत मंदिर में सायंकालीन होने वाली आरती तथा अन्य गतिविधियों की सूची तैयार की जाए तथा सभी गतिविधियों के नियम सहमति स्वरूप तैयार किए जाए। तत्पश्चात समिति से सहमति लेकर नियमों को सभी पर लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि मंदिर प्रबंधन समिति इसी नियमावली के तहत कार्य करेगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसा करने से बार-बार नियम बनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी तथा सभी श्रद्धालुओं एवं अन्य लोगों पर लागू होने वाले नियमों में समरूपता होगी। जिलाधिकारी ने कहा कि मंदिर समिति सभी सदस्यों एवं उपाध्यक्ष के साथ समन्वय बढ़ाकर व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करें। जिलाधिकारी ने प्रबंधक ज्योत्सना पंत से कहा कि जागेश्वर मंदिर में कार्यरत सभी कार्मिकों को वेतन देने के लिए महीने की कोई तारीख भी तय की जाए और उसी तय तिथि को सभी का वेतन भी दे दिया जाए। उन्होंने उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार को समय-समय पर व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए निरीक्षण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि मंदिर में प्रवेश से पूर्व ही सभी श्रद्धालुओं का पंजीकरण अनिवार्य रूप से करें, जिससे यह पता चल सके कि प्रतिदिन लगभग कितने श्रद्धालु दर्शन के लिए जागेश्वर मंदिर में आते हैं। उन्होंने कहा कि सभी व्यवस्थाओं को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि भविष्य में बायोमेट्रिक एवं स्कैनर को लेकर भी तैयारियां की जा सके। बैठक में एडीएम सीएस मर्तोलिया, एसडीएम गोपाल सिंह चैहान समेत अन्य उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments