HomeAccidentहादसा : दर्शनार्थियों से भरी ट्रैक्टर ट्राली तालाब में गिरी, 10 की...

हादसा : दर्शनार्थियों से भरी ट्रैक्टर ट्राली तालाब में गिरी, 10 की मौत, 34 घायल

लखनऊ| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इटौंजा कुम्हरावां रोड पर सोमवार को देवी दर्शन के लिये दर्शनार्थियों को लेकर जा रहे एक ट्रैक्टर की ट्राली तालाब में जा गिरी, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई और 34 लोग घायल हुए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिये अस्पताल पहुंचाने का जिला प्रशासन को निर्देश दिया है।

ADVERTISEMENTSAd

लखनऊ रेंज के पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने बताया कि घायलों को इटौंजा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया है। इनमें एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे पास के अस्पताल में इलाज के लिये रेफर किया गया है। मृतकों में एक ही परिवार के भी कुछ सदस्य शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इस हादसे में घायल हुए लोगों की संख्या भी देर शाम तक बढ़कर 34 हो गयी है।

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान रूचि मौर्य पुत्री राम रतन (18 वर्ष), सुखराली पत्नी सुखलाल (45 वर्ष), सुषमा मौर्य पत्नी राम रतन (51 वर्ष), कोमल पत्नी चुन्नीलाल, केतकी देवी पत्नी छोटेलाल (55 वर्ष), अन्नपूर्णा पत्नी बाबूलाल (40 वर्ष), मालती पत्नी राजकिशोर (40 वर्ष), बिट्टी पुत्री चुन्नी (14 वर्ष) अशिका पुत्री पवन कुमार (13 वर्ष) और सुनीता पत्नी रामखेलावन (36 वर्ष) शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना इटौंजा के कुम्हरावां रोड पर गद्दीनपुरवा गांव के पास हुयी। ट्रैक्टर ट्राली में 47 लोग सवार थे। ट्रॉली के तालाब में पलट कर गिरने से 10 लोगों की मौत हो गयी, जबकि शेष अन्य को सुरक्षित बचा लिया गया। दुःखद – हिमाचल में भूस्खलन, एक परिवार के 5 लोगों सहित सात की मौत click now

लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने बताया कि सीतापुर जिले के अटरिया गांव के 47 लोग ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर चंद्रिका देवी के दर्शन के लिए जा रहे थे। तभी गद्दीनपुरवा गांव के पास अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर की ट्रॉली सड़क के किनारे तलाब में पलट गयी। पुलिस ने अब तक 37 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है। इनमें से 26 लोगों को घायल होने पर इटौंजा सीएचसी में भर्ती कराया गया है। घायलों में 9 महिलायें और एक छोटी बच्ची शामिल है।

मुख्यमंत्री योगी ने इस सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने दिवंगत लागों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को आपदा राहत कोष से 4 – 4 लाख रुपये राहत राशि देने की घोषणा की है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments