अंकिता हत्याकांड : एक नया खुलासा, अंकिता को नहर में फेंकने के बाद का आडियो वायरल

0
सांकेतिक तस्वीर

👉 सुनिये, अंकिता के दोस्त को कैसे गुमराह कर रहा पुलकित आर्य

सीएनई डेस्क


ADVERTISEMENTS

Ankita Bhandari News Update | अंकिता हत्याकांड ने न केवल उत्तराखंड, बल्कि पूरे देश को स्तब्ध करके रख दिया है। जहां प्रदेश भर में लोगों में इस हत्याकांड के खिलाफ उपजा आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है, वहीं रोज नए-नए खुलासे भी हो रहे हैं। अब एक नया ऑडियो वायरल हुआ है, जिसमें अंकिता को नहर में फेंकने के बाद पुलकित की अंकिता के दोस्त पुष्प से फोन पर बहस हो रही है, जिसमें अंकित पुष्प को कभी गुमराह करता, तो कभी धमकाता हुआ दिख रहा है। नीचे सुने वायरल आडियो 👇👇 आगे पढ़े…

दरअसल, अंकिता हत्याकांड का लेटस्ट अपडेट यह है कि आंदोलित जनता अंकिता के परिजनों को 01 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद और उसके भाई को सरकारी नौकरी देने की मांग कर रहे हैं। सबसे अधिक प्रदर्शन श्रीनगर में हो रहे हैं। पुलिस लगातार आंदालित जनता को समझाने का प्रयास कर रही है। पुलिस लाख प्रयासों के बावजूद जनता को यह भरोसा नहीं दिला पा रही है कि अंकिता के हत्यारों को कोर्ट में सही पैरवी करके फांसी तक वह पहुंचाने में कामियाब होगी। आम जनता में ढेरों संदेह है, जिन्हें दूर करना पुलिस के समक्ष एक बड़ी चुनौती है। आगे पढ़े…

खैर इस बीच दो अपडेट आये हैं। पहला, अंकिता की मां का अचानक स्वास्थ्य गिर गया और वह बेहद सदमे में है। डॉक्टर्स की टीम उनकी भी निगरानी कर रही है। चिकित्सकों के अनुसार उनका बीपी अचानक बढ़ गया था, लेकिन अब वह सामान्य हैं। दूसरा अपडेट एक वायरल ऑडियो है, जिसमें अंकिता को नहर में फेंकने के बाद पुलकित आर्य अंकिता के दोस्त पुष्प से फोन पर बात कर रहा है। ऑडियो में साफ सुनाई दे रहा है कि पुष्प लगातार पुलकित आर्य से पूछ रहा है कि अंकिता कहां है, लेकिन पुलकित उसे गुमराह करता जा रहा है। इस ऑडियो से समझा जा सकता है कि अंकिता ने अपने दोस्त से 8:30 बजे कॉल करने की बात कही थी, लेकिन इसके बाद अचानक अंकिता का फोन बंद हो गया था। जिस कारण पुष्प ने आरोपियों से फोन पर बात की और अंकिता के बारे में पूछा। अंकिता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा – Click Now

इस वायरल ऑडियो में पुलकित आर्य कह रहा है​ कि ”हम लोग शाम को अंकिता के साथ ऋषिकेश घूमने निकले थे और रात 9 बजे रिजॉर्ट में वापस आ गए थे, अंकिता भी रिजॉर्ट में आई थी, इसके बाद अंकिता ने रात का खाना खाया था, लेकिन सुबह वो कमरे में नहीं मिली, हम सभी उसे तलाश रहे हैं।” यही नहीं, पुलकित फोन में कहता सुनाई दे रहा है कि उसने अपना फोन अंकिता को पूरी रात के लिए दे दिया था। जबकि, हकीकत तो यह है कि हत्याकांड के पहले अंकिता और पुलकित के बीच लड़ाई के दौरान फोन नहर में फेंक दिया गया था और चीला बैराज में घूमने चार लोग गये थे, लेकिन अंकिता वापिस आई ही नहीं थी। आगे पढ़े…

इस ऑडियो में उलटा पुलकित आर्य पुष्प से कह रहा है कि ”अंकिता कहीं तुम्हारे साथ तो नहीं चली गई, क्योंकि तुमसे वो लगातार बात कर रही थी।” यही नहीं इस ऑडियो में पुलकित अंकिता के दोस्त को धमकाने के लहजे में भी दिख रहा है। ऑडियो रिकार्डिंग से साफ हो चुका है पुलकित आर्य बहुत शातिर बनने का प्रयास कर रहा है।

ADVERTISEMENTS