HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : जूनियर बागपाली शानदार प्रदर्शन, विधायक मेहरा गदगद

अल्मोड़ा : जूनियर बागपाली शानदार प्रदर्शन, विधायक मेहरा गदगद

ADVERTISEMENTSAd

✒️ चयनित बच्चों को स्वयं के खर्चे से जिला स्तर में प्रतिभाग कराने की घोषणा

✒️ दन्या खेल मैदान में ब्लॉक स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता संपन्न

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

दन्या के खेल मैदान में बेसिक शिक्षा की एक दिवसीय विभागीय खेल कूद प्रतियोगिता संपन्न हो गई है। प्रतियोगिता में जूनियर बागपाली के बच्चों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे विधायक मोहन सिंह मेहरा ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल कूद बच्चों के लिए आवश्यक है। उन्होंने इस प्रतियोगिता में चयनित बच्चों को स्वयं अपने खर्चे से जिला स्तर में प्रतिभाग कराने की भी घोषणा की तथा विजेता टीम को पुरस्कृत भी किया। इस अवसर पर जागेश्वर मंदिर समिति के पूर्व उपाध्यक्ष गोविन्द गोपाल ने बच्चों की प्रतिभा निखारने के लिए शिक्षकों का अहम दायित्व पर प्रकाश डाला।

जूनियर बालक व बालिका वर्ग खो-खो में जूनियर हाईस्कूल बागपाली विजेता, कबड्डी बालक वर्ग में जूनियर हाईस्कूल बागपाली विजेता, सुलेख में जूनियर बागपाली प्रथम, ऊंची कूद में जूनियर बागपाली प्रथम, 200 मीटर बालक दौड़ में जूनियर बागपाली प्रथम, 100 मीटर बालक दौड़ में जूनियर चामी प्रथम, 400 मीटर में जूनियर कफलनी प्रथम, 600 मीटर में आदर्श जूनियर धौलादेवी प्रथम, लम्बी कूद में जूनियर धौलादेवी प्रथम, बालिका 100 मीटर में पनुवानौला प्रथम, 200 मीटर भनोली प्रथम, 400 मीटर में धौलादेवी प्रथम, श्वेता खेती से प्रथम। प्राथमिक वर्ग खो-खो बालक में भनोली विजेता, खो-खो बालिका लक्ष्मी शिक्षा निकेतन विजेता, कबड्डी बालक में पनुवानौला विजेता, बालिका कबड्डी में लक्ष्मी शिक्षा निकेतन विजेता, 50 मीटर बालक दौड़ में भनोली, 100 मीटर मेलगांव, 200 मीटर खेती,400 मीटर भनोली प्रथम, बालिका 50,100 व 200 मीटर में पनुवानौला, 400 मीटर में चमतोला प्रथम, लंबी कूद बालक पनुवानौला, बालिका लंबी कूद धौलादेवी प्रथम। अंताक्षरी जूनियर दन्या प्रथम, प्राथमिक में पनुवानौला प्रथम रहा। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरुस्कार भी दिया गया। बच्चों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक हेम भट्ट ने किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक योगेंद्र रावत, खेल समन्यवक नीरज पांडे, भारतीय स्टेट बैंक दन्या के प्रबंधक जेपी, ग्राम प्रधान डीके जोशी, जिला पंचायत सदस्य मनोज पंत, शिक्षक हेम भट्ट, राजकीय इंटर कॉलेज दन्या के प्राधानाचार्य उमैर अजगर खान, नवीन जोशी, दिनेश भट्ट, हरीश इमलाल, राजू चौधरी, मनोज पाठक, विनोद जोशी, सुनील कुमार, हरीश चौहान, प्रेम पाल, सत्यम, शुभम राजन, कमान सिंह, आशा गोश्वामी, मंजू श्री, अभिषेक कुमार, किशन जोशी, मनोज बिष्ट, दीप पांडे, अरुणा, गीता भट्ट, कविता उप्रेती, शंकर सिंह, सहित दर्जनों शिक्षक व सैकड़ों विकासखण्ड के 400 बच्चे उपस्थित रहे। वरिष्ठ पत्रकार गणेश पांडे व शंकर भट्ट भी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments