HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत : नव नियुक्त थाना प्रभारी ने कानि दीपक रौतेला को दिया...

रानीखेत : नव नियुक्त थाना प्रभारी ने कानि दीपक रौतेला को दिया 2 हजार का नगद पुरस्कार

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

रानीखेत। रानीखेत कोतवाली में नव नियुक्त प्रभारी थानाध्यक्ष रमेश सिंह बोहरा ने आज शनिवार को समस्त अधिकारियों, कार्मिकों की बैठक ली व समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया। उन्होंने कोरोना काल में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी दिशा—निर्देर्शों का अनुपालन करते हुए कानून व्यवस्था को बनाये रखने को कहा। उन्होंने कहा कि हर कार्मिक को अपनी—अपनी ड्यूटी बेहद सतर्कता के साथ निभानी होगी। इस मौके पर गायब हुई स्कूटी को बरामद करने वाले कानि 310 सीपी दीपक रौतेला को उन्होंने दो हजार रूपये का नगद पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साह वर्धन भी किया। उन्होंने आशा जताई कि थाने में तैनात हर पुलिस कार्मिक बेहतरीन कार्य करेंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments