Homesportsदन्या : बेसिक शिक्षा की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता कल

दन्या : बेसिक शिक्षा की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता कल

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

कल शुक्रवार 24 सिंतबर को दन्या के खेल मैदान में बेसिक शिक्षा की ब्लॉक स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता होगी। कार्यक्रम के संयोजक व व्यायाम शिक्षक योगेंद्र रावत ने यह जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि कल शनिवार 24 सितम्बर को दन्या के खेल मैदान में प्रारम्भिक शिक्षा की विभागीय खेल कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें ब्लॉक धौलादेवी के 13 संकुलों के लगभग 400 बच्चे प्रतिभाग करेंगे। इस प्रतियोगिता में खो-खो, कबड्डी, दौड़, गोला फेंक, लंबी कूद, सुलेख, मानचित्र आदि प्रतियोगिताएं होंगी। प्रतियोगिता सुबह 9 बजे से शुरू होगी। जिसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक व विशिष्ट अतिथि बैंक प्रबंधक व अन्य गणमान्य लोग होंगे। यह प्रतियोगिता एक दिवसीय होगी। बच्चों के लिए भोजन व्यवस्था भी की जा रही है। प्रतियोगिता को सफल बनाने हेतु निर्णायक मंडल का गठन किया जा चुका है। संयोजक योगेंद्र रावत ने क्षेत्र के समस्त जनप्रतिनिधियों से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments