HomeAccidentअल्मोड़ा : मिट्टी के टीले में दबकर महिला की मौत, घर में...

अल्मोड़ा : मिट्टी के टीले में दबकर महिला की मौत, घर में मचा कोहराम

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जनपद के दूरस्थ ब्लाक स्याल्दे अंतर्गत एक महिला की मिट्टी के ​टीले के नीचे दब जाने से दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। अस्पताल ले जाते वक्त महिला रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक स्याल्दे ब्लाक के गांव तामाढौन निवासी 48 वर्षीया महिला हेमा देवी पत्नी गोविंद सिंह शनिवार सुबह दो पुत्रियों के साथ घर से करीब 400 मीटर दूर लिपाई पुताई के लिए लाल मिट्टी लेने गई थी। जब वह मिटृी खोद रही थी और समीप ही दोनों पुत्रियां खुशबू व कंचन खड़ी थी। इसी बीच ​उपर से मिटृी का टीला टूटकर उसके उपर गिर गया और हेमा देवी दब गई। इतने में घबराई उसकी दोनों बेटियां चिल्लाई और उन्होंने दौड़कर ग्रामीणों को सूचना दी।

ग्रामीणों ने वहां पहुंच कर बमुश्किल उसे बाहर निकाला और 108 आपातकालीन सेवा वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिकियासैण ला रहे थे कि रास्ते में हेमा देवी ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि ग्रामीण उसे वापस गांव की ओर ले गए। अचानक हुई इस घटना से घर में कोहराम मचा है। बताया जा रहा है कि यह परिवार गरीब तबके का है। मृतका का पति घर में ही खेतीबाड़ी करता है। मृतका की चार पुत्रियां हैं। सबसे बड़ी पुत्री का विवाह हो चुका है जबकि तीन पुत्रियां खुशबू, कंचन व विद्या माता—पिता के साथ रहती हैं। शनिवार को मां की मौत देखकर मृतका के पति व पुत्रियों को रो—रो कर बुरा हाल है।

ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से Click Now ?

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments