HomeUttarakhandNainitalगरमपानी : महिलाओं को ग्राम गौरव सम्मान योजना के प्रमाण पत्रों का...

गरमपानी : महिलाओं को ग्राम गौरव सम्मान योजना के प्रमाण पत्रों का वितरण

ADVERTISEMENTS

⏩ बनाये गये 50 के लगभग किसान क्रेडिट कार्ड

⏩ गरमपानी सभागार में विभागीय शिविर

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी

पशुपालन विभाग, कृषि विभाग व एनआरएलएम के तत्वाधान में यहां महिला सभागार गरमपानी में आयोजित शिविर में लगभग 50 किसान क्रेडिट कार्ड बनवाये गये। साथ ही ग्राम गौरव सम्मान योजना के अंतर्गत महिलाओं को प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया।

गोष्ठी में प्रतिभागियों को किसान क्रेडिट कार्ड के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही लगभग 50 किसान क्रेडिट कार्ड भी बनाये गये। इस मौके पर NRLM परियोजना के अन्तर्गत ग्राम गौरव सम्मान योजना के अंतर्गत महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित करते हुए सम्मा​नित भी किया गया।

प्रमाण पत्र वितरण का कार्य छड़ा खैरना के ग्राम प्रधान प्रेमनाथ द्वारा किया गया। इस अवसर पर पशुपालन विभाग से शीतल पंत एवं ग्राम विकास अधिकारी दीपेंद्र शर्मा, रविन्द्र आर्य, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी पीतांबर आर्या, बीना बेलवाल, एनआरएलएम से ओपी पांडेय, एसएचजी की महिलाएं, मझेरा के प्रधान भास्कर, त्रिलोक सिंह, हरेंद्र सिंह, कमलेश कुमार, फार्मासिस्ट तरूण वाजपेयी, कृषि विभाग से युगल शर्मा तथा डेयरी विभाग से एमएस कुशवाह आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments