HomeUttarakhandBageshwarBageshwar: 351 ग्राम चरस के साथ पानीपथ का युवक दबोचा, जेल भेजा

Bageshwar: 351 ग्राम चरस के साथ पानीपथ का युवक दबोचा, जेल भेजा

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
झिरौली पुलिस ने 351 ग्राम चरस के साथ पानीपत के एक युवक को गिरफ्तार किया है। वाहन चेकिंग के दौरान वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश के बाद उसे अल्मोड़ा जेल भेज दिया है। तीन दिन के भीतर पुलिस की यह दूसरी कार्रवाई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

झिरौली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम सिंदूरी तिराहे के पास पुलिस शांति व्यवस्था को लेकर गश्त कर रही थी। वाहन चौकिंग अभियान के तहत एक व्यक्ति के पास अवैध चरस बरामद हुई है। यह गाड़ी बागेश्वर से हल्द्वानी की ओर जा रही थी। इसके बाद पुलिस उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर थाने ले आई। पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम नवीन पुत्र दयानंद निवासी वार्ड नंबर 3/4 नया अनाज मंडी के पीछे अनूप नगर, थाना गन्नौर, जिला सोनीपत, हरियाणा बताया। उसके कब्जे से पकड़ी गई चरस 351 ग्राम थी। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। थानाध्यक्ष कैलाश नेगी ने बताया के मंगलवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस की तीन दिन के भीतर अवैध चरस के खिलाफ यह दूसरी कार्रवाई है। दो दिन पहले बैजनाथ पुलिस ने दो लोगों को डेढ़ किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया था।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments