HomeBreaking Newsहल्द्वानी ब्रेकिंग : पुलिस से गुंडई करने वाले 03 दंबग फिल्मी अंदाज...

हल्द्वानी ब्रेकिंग : पुलिस से गुंडई करने वाले 03 दंबग फिल्मी अंदाज में धर दबोचे

ADVERTISEMENTS

⏩ हिमाकत : कांस्टेबल से मारपीट, वर्दी फाड़ी, पालतू कुत्ते से कटवाया, बाइक भी छीन ली

⏩ जब नशा उतरा तो अपने-अपने घरों से भागे

⏩ कार से टक्कर मार तोड़ दिया पुलिस बेरियर, टीम ने पीछा कर दबोचा

CNE Reporter, Haldwani

शराब के नशे में पुलिस कांस्टेबल के साथ मारपीट कर उसकी वर्दी फाड़ देने, बाइक छीनने के बाद अपने पालतू कुत्ते से कटवाने के 03 आरोपियों को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। इस तरह की हरकत करने के बाद यह तीनों दबंग अपने-अपने घरों को छोड़ कार से भागने के प्रयास में थे। यहां तक की लामाचौड़ में इन्होंने कार से टक्कर मार पुलिस बेरियर भी तोड़ दिया, लेकिन पुलिस टीम ने काफी मुस्तैदी दिखाते हुए इनका पीछा कर इन्हें कालाढूंगी रोड पर धर दबोचा।

यकीन करना मुश्किल है, पर यह सच है कि हल्द्वानी में कुछ की गुंडागर्दी चरम पर है। ऐसे ही तीन दबंगों ने शराब के नशे में पुलिस कांस्टेबल के साथ घोर अभद्रता करने की हिमाकत कर दी। जिसके बाद पुलिस टीम ने भी इन्हें 24 घंटे के भीतर धर दबोचा है और जेल भेजा जा रहा है।

यह था घटना का पूरा विवरण

जानकारी के अनुसार गत दिवस थाना मुखानी चौकी आम्रपाली में नियुक्त कांस्टेबल कुंदन सिंह अपनी निजी मोटरसाइकिल पल्सर से थाना मुखानी आ रहे थे। तभी लगभग करीब रात 8.30 बजे लामाचौड़ SBI के पास सड़क किनारे एक बिना नंबर प्लेट की सफेद शिफ्ट कार दिखाई दी, जिसमें 3 लोग बैठे थे। वह संदिग्ध प्रतीत हो रहे थे। तभी कांस्टेबल द्वारा अपनी मोटर मोटरसाइकिल रोककर नाम पता पूछा। तीनों व्यक्ति नशे में प्रतीत हो रहे थे। तीनों व्यक्ति गाड़ी से गाली-गलौज करते हुए बाहर निकले और कहने लगे ”आज यह अकेला है इसे जान से मार देते हैं।” यह कहते हुए तीनों ने कॉन्स्टेबल के साथ मारपीट करना शुरू कर दी व उसकी वर्दी फाड़ दी। साथ ही अपने पालतू कुत्ते द्वारा उसके पीछे दौड़ा दिया, जिसके बाद कुत्ते ने कांस्टेबल के दोनों पैरों में काटा दिया। इसके बाद तीनों दबंगों ने कांस्टेबल की मोटरसाइकिल की चाबी छी ली और बाइक लेकर भाग गए।

कांस्टेबल की लिखित तहरीर के बाद हुई कार्रवाई

कांस्टेबल कुंदन सिंह द्वारा लिखित तहरीर देकर थाना मुखानी में मुकदमा दर्ज कराया। आरोपियों के खिलाफ धारा 332/353/186/504/506/289/394 भादवि बनाम अमित सागर पुत्र पूरन चंद सागर निवासी नाथूपुर पाडली लामाचैड थाना मुखानी व प्रदीप सागर उर्फ अमन पुत्र पूरन चंद सागर निवासी उपरोक्त व एक अन्य पंजीकृत किया गया।

नशा उतरा तो घर से गायब हो गये –

उक्त घटना के संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मुखानी के नेतृत्व में थाना मुखानी पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त तीनों की गिरफ्तारी हेतु उनके घरों में दबिश दी गई पर कोई मौजूद नही मिला।

बैरियर तोड़ा पर बच नहीं पाये –

मुखबिर खास द्वारा बताया गया कि जिन तीन अभियुक्तों की पुलिस तलाश कर रही है, वह तीनों तीनों वाहन संख्या HR 64 A 5172 सफेद स्विफ्ट गाड़ी में घूम रहे हैं व भागने की फिराक में हैं। तभी पुलिस टीम द्वारा लामाचौड़ चौराहे पर उनको रोकने के लिए बैरियर लगाए गए। तीनों आरोपी अपनी कार से आए और लामाचौड़ चौराहे पर बैरियर को टक्कर मारते हुए कालाढूंगी रोड की तरफ भाग गए। जिससके बाद पुलिस टीम द्वारा कालाढूंगी रोड पर किरोला पेट्रोल पंप के पास से तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

यह हैं आरोपियों के नाम/पते –

तीनों से उनका नाम पता पूछने पर अपने नाम क्रमश अमित सागर पुत्र पूरन चंद सागर निवासी नाथूपुर पाडली लामाचौड थाना मुखानी उम्र-24 वर्ष, प्रदीप सागर उर्फ अमन पुत्र पूरन चंद सागर निवासी उपरोक्त उम्र -23 वर्ष तथा पप्पू कुमार पुत्र पूरन चंद सागर निवासी उपरोक्त उम्र-24 बताया गया। आरोपियों की निशानदेही पर कांस्टेबल कुंदन से छीनी गई बाइक पल्सर बरामद की गई। आरोपियों को अब न्यायालय पेश किया जा रहा है।

पुलिस टीम यह रहे शामिल –

उप निरीक्षक अनिल कुमार, उप निरीक्षक कमित जोशी, कांस्टेबल उमेश जोशी, कांस्टेबल कुंदन सिंह व कांस्टेबल प्रेम सिंह

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments