HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा में संगठन की मजबूती व विस्तार पर मंथन, कांग्रेस के प्रदेश...

अल्मोड़ा में संगठन की मजबूती व विस्तार पर मंथन, कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री सारस्वत ने ली बैठक

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन महामंत्री विजय सारस्वत ने आज अल्मोड़ा में कांग्रेस के वरिष्ठजनों के साथ बैठक कर कांग्रेस संगठन की मजबूती एवं विस्तार के विषय में मंथन किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

बैठक में विजय सारस्वत ने बताया कि आज पूरे देश में कांग्रेस का माहौल बना हुआ है तथा मोदी के खिलाफ आम जनता महंगाई, बेरोजगारी तथा झूठे वादे को लेकर आक्रोशित हुई है। उन्होंने कहा कि ऐसे में कांग्रेस के वरिष्ठजनों का दायित्व है कि संगठित होकर कांग्रेस की मजबूती के लिए हम काम करें। बैठक में कांग्रेस प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत, नैनीताल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतीश नैनवाल, अल्मोड़ा जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, विधायक मनोज तिवारी, नगर पालिका के अध्यक्ष प्रकाश चंद जोशी, नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, हवालबाग के पूर्व प्रमुख रमेश सिंह भाकुनी, प्रदेश सचिव गोपाल सिंह चौहान, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष ताराचंद जोशी, सेवादल के संजय दुर्गापाल, परितोष जोशी, राबिन भण्डारी, दान सिंह नेगी, चतुर सिंह मेहता, रमेश नेगी सहित कई वरिष्ठ लोगों ने भाग लिया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments