HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: एक व्यक्ति ने सरयू नदी में मारी कूद, बमुश्किल बचाया

बागेश्वर: एक व्यक्ति ने सरयू नदी में मारी कूद, बमुश्किल बचाया

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
सोमवार को सरयू पुल से अमसरकोट निवासी एक व्यक्ति ने छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों ने उसे देख लिया। तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस सक्रिय हो गई। जल पुलिस, फायर आदि के जवानों ने बहते हुए व्यक्ति की खोजबीन शुरू की। उसे विकास भवन के समीप से सुरक्षित निकाल लिया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

मालूम हो कि इससे पूर्व भी चार लोग सरयू नदी में बह गए थे। जिनका अभी तक अता-पता नहीं है। स्वजनों की आंखें उनके इंतजार में पथरा गई हैं। पुलिस ने भी रेस्क्यू अभियान को भगवान भरोसे छोड़ दिया है। सरयू, गोमती नदियां इसबीच वर्षा के कारण उफान पर हैं। नदियों के किनारे जाने से भी रोक है। इधर, पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने कहा कि नदियों के किनारे जाने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है। छलांग लगाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोमवार को अमसरकोट निवासी 42 वर्षीय नारायण सिंह पुत्र धरम सिंह ने नदी में छलांग लगा दी। जिसे बचा लिया गया। बताया गया है कि यह व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments