बागेश्वर की प्रेमा का उत्तराखंड की सीनियर महिला क्रिकेट टीम में चयन

0


  • मुंबई में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता में धाक जमाएगी आल राउंडर खिलाड़ी

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
जिले की होनहार महिला क्रिकेट खिलाड़ी प्रेमा रावत का चयन उत्तराखंड की सीनियर महिला क्रिकेट टीम में हुआ है। मुंबई में होने वाली प्रतियोगिता की 15 सदस्य टीम में वह बतौर ऑलराउंडर चुनी गई हैं। प्रदेश की टीम में उनका चयन होने पर जिले के खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है।

ADVERTISEMENTS

वर्तमान में बरेली में रहने वाली प्रेमा मूल रूप से कपकोट तहसील के सुमटी गांव की रहने वाली हैं। उनके पिता केदार सिंह रावत एयर फोर्स में हैं, जबकि माता बसंती देवी ग्रहणी हैं। प्रेमा ने पिछले महीने चयन ट्रायल में भाग लिया था। विगत 14 से 16 सितंबर तक सलेक्शन मैच में कराए गए। जिनमें प्रेमा ने शानदार आलराउंड खेल दिखाते हुए टीम में जगह पक्की की। प्रेमा दाएं हाथ की स्पिन बॉलर और मध्यक्रम की बल्लेबाज हैं। टीम में चयनित होने के बाद उत्साह और आत्मविश्वास से लबरेज प्रेमा शानदार खेल दिखाने को तैयार हैं। बागेश्वर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश सोनियाल ने बताया कि प्रेमा क्रिकेट की मजबूत खिलाड़ी हैं और इस प्रतियोगिता में वह दमदार खेल दिखाकर जिले का नाम रोशन करेंगी।

ADVERTISEMENTS