HomeUttarakhandNainitalनैनीताल : अपनी नाव से नैनी झील में जा गिरा नाविक, रहस्यमय...

नैनीताल : अपनी नाव से नैनी झील में जा गिरा नाविक, रहस्यमय हालातों में मौत

⏩ कुछ बोले हार्ट अटैक, किसी ने कहा मिर्गी का दौरा पड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, नैनीताल

नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में एक नाविक की रहस्यमय हालातों में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि वह नाव में भरे पानी को निकाल रहा था। इसी दौरान वह नैनी झील में डूब गया। उसकी मौत का कोई स्पष्ट कारण नहीं पता चला है। कोई कह रहा है कि उसे हार्ट अटैक आने तो कोई अचानक मिर्गी का दौरा पड़ने की बात कह रहा है। बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 12 बजे वह बस स्टैंड के निकट अपनी नाव में भरा पानी निकाल रहा था, तभी यह हादसा हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मल्लीताल क्षेत्र में आज शनिवार को एक नाव चालक 35 वर्षीय दीवान राम बारिश के बाद नाव में भरे पानी को उतार रहा था। इसी दौरान कांपते हुए वह तालाब में गिर गया। जिसके बाद अन्य नाव चालकों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मल्लीताल कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और अन्य नाव चालकों की मदद से शव को झील से बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान ब्रे साइट कंपाउंड निवासी दीवान राम के रूप में हुई, जो कि नैनी झील में नाव चलाता था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। इधर अन्य नाविकों का कहना है कि वह पूरी तरह स्वस्थ दिखाई दे रहा था, पर पता नहीं अचानक क्या हुआ कि सीधे नैनी झील में जा गिरा। सम्भवत: उसे हार्ट अटैक आया या मिर्गी का दौरा पड़ा होगा। बता दें कि नैनीताल में लगभग सभी नाव चालक अच्छे तैराक भी हैं, अतएव उनके डूबने की सम्भावना नहीं है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments