✒️ उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण
ADVERTISEMENTS
सीएनई रिपोर्टर
राजकीय आईटीआई बेतालघाट में भगवान विश्वकर्मा पूजा समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर वर्ष 2022 में उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
आईटीआई के प्रभारी प्रधानाचार्य आर पी पांडे आमंत्रित अतिथियों का संस्थान की ओर से स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि 7 सितंबर को रोजगार मेला आईटीआई परिसर में लगाया गया था, जिसमें 140 अभ्यर्थियों में से 42 लोगों का रोजगार हेतु चयन किया गया था।
समारोह को संपन्न करवाने में पंकज नैनवाल, दीपक चंद्र, हरीश मिश्रा, गिरीश पनेरु, हरि प्रकाश, राजेंद्र जोशी, नवीन भंडारी, वरिष्ठ प्रशिक्षणार्थियों में अंकित जलाल, मयंक बिष्ट, कमल जोशी, सूरज जोशी व संस्थान के प्रशिक्षणार्थियों मौजूद रहे।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।