अल्मोड़ा। कूर्माचल एकेडमी अल्मोड़ा का CISCE बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ, जिसमें लड़कियों ने बाजी मारी है। स्कूल का रिजल्ट शत—प्रतिशत रहा। इंटर 12 में विज्ञान वर्ग में 56 विद्यार्थी अध्ययनरत थे, जिसमें से विज्ञान वर्ग में वारिजा पांण्डे 96.25, दिया बेदी 95.02 प्रतिशत, सौरभ कांडपाल एवं आशीष हिंगीस 95 प्रतिशत व वाणिज्य वर्ग में अभिलाषा पंत 84.5 प्रतिशत, देवरथ नेगी 84 प्रतिशत, कृतिका बिष्ट 82 प्रतिशत आई। वहीं हाईस्कूल में 94 छात्र अध्ययनरत थे। जिसमें दीया कण्डपाल ने 92.2 प्रतिशत, वरदान पाण्डे ने 91.2 प्रतिशत, भुभा जोशी ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। कूर्माचल एकेडमी के स्कूल का रिजल्ट रहने पर विद्यालय के निदेशक मोहित बिष्ट, प्रधानाचार्य केएल पंत, विनोद भट्ट, गोपाल बिष्ट, पीसी पांडे, अरूण माक्र्स, कमलेश जोशी, महेश जोशी, शमा परवीन, लक्ष्मण चौहान, जगदीश गुरूरानी, मनीष तिवारी, मनीष शाह, नेहा नेगी, प्रिया पांडे, गोपाल पालीवाल, वृजेश बिष्ट, हरीश मेहता, डीएन पांडे आदि ने विद्दार्थियों व अभिभावकों को बधाई दी।
अल्मोड़ा, रिजल्ट CISCE बोर्ड : कूर्माचल एकेडमी में लड़कियों ने मारी बाजी
0
174
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

