HomeBreaking Newsउत्तराखंड के इन दो जिलों में कल स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी

उत्तराखंड के इन दो जिलों में कल स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी

देहरादून| उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, जिसके दृष्टिगत राज्य के कई जिलों में प्रशासन को अलर्ट मोड पर रहने को कहा गया है। ताजा मिली जानकारी के मुताबिक कल गुरुवार 15 सितम्बर को पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग जिले में स्कूलों की छुट्टी के आदेश जारी किये गए है। जिसमें रुद्रप्रयाग जिले में 15 और 16 सितम्बर को स्कूलों में अवकाश रहेगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad

पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने आदेश जारी किया – जिसमें लिखा गया है कि, मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के क्रम में दिनांक 15.09.2022 को जनपद पिथौरागढ़ में संचालित शासकीय, गैर शासकीय, निजी विद्यालयों में (कक्षा 1 से 12 तक) संचालित समस्त शिक्षण संस्थाओं एवं समस्त आंगनवाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किए जाने के आदेश पारित किए हैं आदेश में समस्त शिक्षक गण एवं कर्मचारी अपने अपने कार्यालय में उपस्थित रहेंगे।

वहीं रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आदेश जारी किया – जिसमें लिखा गया है कि, मौसम केंद्र देहरादून द्वारा 15, 16 और 17 सितम्बर को उत्तराखंड राज्य के कुमांऊ एवं इससे लगे गढ़वाल क्षेत्र के कतिपय जनपदों में भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है। जारी चेतावनी को देखते हुए रुद्रप्रयाग जिले में 15 और 16 सितम्बर को 1 से 12 कक्षा तक के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों के साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है। लिहाजा 15 और 16 सितम्बर को रुद्रप्रयाग जिले में सभी स्कूल बंद रहेंगे। नीचे देखें दोनों जिले के आदेश 👇👇

चमोली जिले में भी कल आंगनबाड़ी और स्कूलों की छुट्टी

अल्मोड़ा जिले के विद्यालयों में कल अवकाश

Almora : बिना पूर्वानुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे अधिकारी व कर्मचारी

चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाने के फायदे | Multani Mitti
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments