HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : उधमसिंह नगर में कोरोना धमाका, एक साथ 40 ,...

ब्रेकिंग न्यूज : उधमसिंह नगर में कोरोना धमाका, एक साथ 40 , नैनीताल में 4 कोरोना पाजिटिव मिले

ADVERTISEMENTS

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

देहरादून। प्रदेश में आज कोरोना के 68 नए मरीज सामने आए हैं। इनमें सबसे ज्यादा उधमसिंह नगर में 41 मरीज मिले हैं। इसके साथ ही उधमसिंह नगर में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 402 हो गई है और प्रदेश कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 3373 हो गई है। आज प्रदेश भर में 34 मरीज ठीक होकर अपने घरों को गए।
आज प्रदेश की राजधानी देहरादून में 11 मरीज मिले हैं। लेकिन विभाग ने इनकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं दी है। नैनीताल में आज चार कोरोना पाजिटिव केस सामने आए। इनमें से दो दिल्ली से वापस लौटे प्रवासी है। जबकि एक स्वास्थ्यकर्मी है और किसी दूसरे पाजिटिव से संक्रमित हुआ मरीज है। उधमसिंह नगर में आज मिले 41 कोरोना पाजिटिवों में 25 को कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं दी गई है। 12 स्थानीय संक्रमण की जद में आए व्यक्ति हैं। दो दिल्ली से, एक यूपी और एक कुवैत से लौटा प्रवासी है। हरिद्वार में आज सात कोरोना संक्रमित मिले। इनमें से एक हैदराबाद से लौटा प्रवासी है। 6 स्थानीय संक्रमण का शिकार लोग हैं। उत्तरकाशी में बिहार से लौटा एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। पौड़ी में गाजियाबाद से लौटा एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। चंपावत में दो लोग पाजिटिव मिले हैं। इनकी भी कोई ट्रवेल हिस्ट्री नहीं है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments