HomeUttarakhandBageshwarBageshwar Breaking: अध्यक्ष पद पर कवि जोशी व सचिव पद पर पुष्कर...

Bageshwar Breaking: अध्यक्ष पद पर कवि जोशी व सचिव पद पर पुष्कर को मिली विजयश्री

  • नगर व्यापार मंडल बागेश्वर के विभिन्न पदों के लिए हुआ निर्वाचन
  • हेमू व इंदु उपाध्यक्ष, राहुल सह सचिव व जगदीश कार्की कोषाध्यक्ष
अध्यक्ष-कवि जोशी।

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
कई दिनों से चल रही सरगर्मी के चलते आज नगर व्यापार मण्डल बागेश्वर का चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। जिसमें 443 मतों से जीत दर्ज करते हुए कवि जोशी अध्यक्ष और 297 मतों के अंतर से विजय प्राप्त कर पुष्कर किरमोलिया सचिव चुने गए। वहीं हेमू जोशी उपाध्यक्ष व राहुल साह सह सचिव चुने गए। इनके अलावा एकमात्र प्रत्याशी होने के कारण इंदु चैधरी निर्विरोध महिला उपाध्यक्ष व जगदीश कार्की निर्विरोध कोषाध्यक्ष चुने गए।

ADVERTISEMENTSAd Ad
सचिव-पुष्कर किरमोलिया।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार नगर व्यापार मंडल चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया चुनाव अधिकारी राजेन्द्र परिहार व प्रदेश पर्यवेक्षक मनीष जखवाल की देखरेख में सुबह 8 बजे से शुरू हुई। कुल 1463 व्यापारी मतदान के लिए पंजीकृत थे, जिनमें से 1257 व्यापारियों ने मतदान किया। कुल 04 पदों के लिए वोट डाले गए। मतदान के बाद अपराह्न मतगणना शुरू हुई और देर शाम चुनाव अधिकारी राजेन्द्र परिहार ने चुनाव परिणाम की घोषणा की। इसके बाद उन्होंनें निर्वाचित प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए।

इंदु चैधरी-उपाध्यक्ष।

इस दौरान व्यापार संघ जिलाध्यक्ष बबलू नेगी, एडवोकेट दिग्विजय जनोटी, अनिल कार्की, देवेंद्र गोस्वामी, मनीष पांडे, संजय रावल, नवीन लाल साह, पंकज पांडेय, संतोष तिवारी, सुनील वर्मा, गोविन्द लाल साह, रमेश भंडारी, सुनील दोसाद, प्रमोद मेहता आदि मौजूद थे। प्रशासन की ओर से चुनाव पर्यवेक्षक तहसीलदार दीपिका आर्या, कोतवाल जगदीश ढकरियाल उपस्थित थे।
किसे कितने मिले मत
अध्यक्ष पद के लिए मैदान में उतरे कवि जोशी को 688, दयाल पांडे को 66, दीपक जोशी को 245, देवेंद्र अधिकारी को 95 वोट व राजेन्द्र उपाध्याय 150 वोट प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष पद पर हेमू जोशी को 515, गिरीश बिष्ट को 430, जगदीश चन्द्र पाठक को 202 व राजेन्द्र लाल साह को 99 मत मिले। सचिव पद पर पुष्कर किरमोलिया को 567, भूपेंद्र जोशी को 261, राजेन्द्र ओली को 270, राजेन्द्र सिंह को 141 वोट जबकि सह सचिव पद पर मंटू भरड़ा को 528 व राहुल साह को 714 मत प्राप्त हुए।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments