हरिद्वार शराब कांड – अब जिला आबकारी अधिकारी हटाए गए, आदेश जारी

0

देहरादून| हरिद्वार जिले के पथरी थाना क्षेत्र के गांव फूलगढ़ व शिवगढ़ में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के मामले में आबकारी विभाग के लक्सर सर्कल के स्टाफ के हटाए जाने के साथ ही अब जिला आबकारी अधिकारी हरिद्वार अशोक कुमार मिश्रा को भी हटा दिया गया है। इस संबंध में सचिव हरिचंद्र सेमवाल ने आदेश जारी किये है।


ADVERTISEMENTS

आदेश में लिखा गया है कि, जनपद हरिद्वार क्षेत्र-3 के अंतर्गत ग्राम फूलगढ़ व शिवगढ़ थाना पथरी में 9 सितम्बर को मदिरा के सेवन से हुई जनहानि के संबंध में अपर आबकारी आयुक्त, ईआईबी द्वारा की गई प्रारम्भिक जांच के आधार पर अशोक कुमार मिश्रा जिला आबकारी अधिकारी लापरवाही एवं कार्य के प्रति शिथिलता के दृष्टिगत उनको वर्तमान तैनाती स्थान से अवमुक्त करते हुए सहायक आबकारी आयुक्त, मुख्यालय देहरादून के पद पर तैनात किया जाता है। नीचे देखें आदेश

UKSSSC पेपर लीक में RMS कंपनी के मालिक राजेश चौहान का भाई गिरफ्तार

चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाने के फायदे | Multani Mitti
ADVERTISEMENTS