सोमेश्वर। नियम तोड़ने, शांति भंग करने और गलत कार्य करने वालों को किसी भी दबाव में छोड़ा नहीं जाएगा। यह बात अल्मोड़ा जनपद के सोमेश्वर के नवागंतुक थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने कही है। उन्होंने यहां कार्यभार ग्रहण करने के बाद विभिन्न संगठनों के साथ बैठक कर स्थानीय दिक्कतों पर मंथन किया और शांति बनाने में सहयोग की अपील की।
थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने व्यापार मण्डल, टैक्सी यूनियन, ग्राम प्रधान संगठन व राजनैतिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते हुए सोमेश्वर क्षेत्र की मुख्य समस्याओं के बाबत चर्चा की। नवनियुक्त थानाध्यक्ष राजेंद्र विष्ट ने कहा शांति व्यवस्था के लिए पुलिस हर वक्त सजग रहेगी। उन्होंने शांति व्यवस्था में जनता से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के रोकथाम को सरकार की गाइड लाइन का पूरा पालन करवाया जाएगा और शराब पीकर बाजार में हंगामा करने तथा शांति भंगकरने पर कड़ी कार्रवाई होगी। इस संबंध में मातहतों को निर्देश भी दिए। उन्होंने यह भी कहा कि किसी अनैतिक कार्य करने वाले को किसी भी दबाब में छोड़ा नहीं जायेगा।
इसमें व्यापार मण्डल अध्यक्ष आनंद सिंह बोरा ने पूर्व थानाध्यक्ष रमेश बोहरा द्वारा बनाई गई व्यवस्था का समर्थन करते हुए कहा कि कूड़ा निस्तारण नदी में नहीं किया जाए बल्कि इसके लिए जगह चयनित कर व्यवस्था बनाई जाए। भाजपा के महामंत्री चन्दन विष्ट ने सबसे ज्यादा गंदगी मुर्गी के पंखों से होना बताई। उन्होंने इन पंखों को नदियों में डालने से रोकने पर जोर दिया। उन्होंने मांस विक्रेताओं के मनमाने रेटों पर आपत्ति जताते हुए इस पर नियंत्रण का अनुरोध किया। व्यापार मण्डल कोषाध्यक्ष कैलाश जोशी ने भी नदी में गंदगी फैलाने पर आपत्ति उठाई। वहीं बाजार में दुकानों के आगे की नालियों में अतिक्रमण हटाने पर जोर दिया। प्रधान संगठन अध्यक्ष रणजीत नयाल ने ग्रामीण क्षेत्र में विवाद की शिकायत पर फौरी कार्रवाई हो। टैक्सी यूनियन अध्यक्ष अध्यक्ष इन्द्र सिंह ने पूर्व की तरह वाहनों का संचालन की बात कही। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष किशोर नयाल व भाजपा मण्डल अध्यक्ष खड़क सिंह ने पूर्व थानाध्यक्ष रमेश बोहरा द्वारा संचालित मिशन को बनाए रखने की बात कही। बैठक में वरिष्ठ कांग्रेसी लाल सिंह बजेठा, बालम भाकुनी, कैलाश बोरा, भुवन दोसाद, ठाकुर नयाल, रणजीत सिंह, नरेंद्र मोहन नयाल, केवलानन्द, मोहन भाकुनी, मोहन सिंह, ललित मोहन, भाष्कर वर्मा आदि कई लोग मौजूद रहे।
सोमेश्वर: गलत कार्य करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे-थानाध्यक्ष, सोमेश्वर में बिष्ट ने संभाला कार्यभार
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES


