HomeUttarakhandDehradunCM ने पुलिस Grade Pay को लेकर लिया बड़ा फैसला, निकाला समाधान

CM ने पुलिस Grade Pay को लेकर लिया बड़ा फैसला, निकाला समाधान

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

देहरादून| मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड पुलिस जवानों की ग्रेड पे की समस्या का हल निकाल लिया है। उन्‍होंने इसके लिए नई रैंक सृजित करने के आदेश जारी किए है।

ADVERTISEMENTSAd

पुलिस विभाग में कांस्टेबलों के 17500 पद हैं और हेड कांस्टेबल के 3440 पद हैं और एडिशनल एसआई का एक भी पद नहीं है। पुलिस जवानों को समय से प्रोन्नति देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हेड कांस्टेबल रैंक के 1750 नए पद सृजित किए जांएगे।

वहीं उनके द्वारा एडिशनल एसआई का नया रैंक सृजित करते हुए 1750 नए पद स्वीकृत करने के आदेश भी जारी किए हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उनका ग्रेड पे (Grade Pay) 4200 होगा। मुख्यमंत्री ने कहा है कि उन्‍हें पूरा विश्वास है कि इससे जवानों को प्रोन्नति के ज्यादा अवसर प्राप्त होंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की थी घोषणा

बीते 21 अक्टूबर 2021 को पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साल 2001 में भर्ती पुलिस कर्मियों को 4600 ग्रेड पे देने की घोषणा की थी। इसके बाद विधानसभा चुनाव के चलते मामला ठंडे बस्ते में चला गया। 2001 व 2002 बैच के भर्ती पुलिसकर्मी लंबे समय से 4600 ग्रेड पे की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर वह कई बार सड़कों पर भी उतर चुके हैं।

बता दें कि 4600 ग्रेड के मामले में दो माह पहले पुलिसकर्मियों के स्वजन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले थे और ग्रेड पे जारी करने की मांग की थी। इस दौरान सीएम ने जल्द शासनादेश जारी करने का आश्वासन दिया है। तब पुलिसकर्मियों के स्वजनों ने कहा था कि यदि इस पर फैसला नहीं लिया गया तो वह आगे कोई कदम उठा सकते हैं।

UKSSSC पेपर लीक मामले में ED की दस्तक

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments