HomeUttarakhandHaridwarहरिद्वार : जहरीली शराब से सात की मौत, एसओ सहित 3 पुलिसकर्मी...

हरिद्वार : जहरीली शराब से सात की मौत, एसओ सहित 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड

ADVERTISEMENTS

हरिद्वार अपडेट| पंचायत चुनाव के बीच पथरी थानाक्षेत्र के फूलगढ़ और शिवगढ़ में जहरीली शराब पीने से सात ग्रामीणों की मौत हो गई। एक ग्रामीण के साथ मारपीट की घटना भी सामने आई है। अगल-बगल के दो गांवों में चार मौत शनिवार को हुई। तभी गुरुवार और शुक्रवार को तीन मौत और होने की जानकारी सामने आई। वहीं, जिलाधिकारी ने मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए। एसडीएम सदर जांच करेंगे और एक हफ्ते में जांच रिपोर्ट देंगे।

मामले में पथरी थानाध्यक्ष सहित चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करते हुए जांच के लिए एसआइटी गठित कर दी गई है। पुलिस ने तीन प्रत्याशियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। शराब के धंधेबाजों की तलाश में दबिशें दी जा रही है। दोनों गांवों में मातम पसरा हुआ है। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार, कांस्टेबल राकेश नेगी, संदीप व पंकज कुमार को सस्पेंड किया गया है।

हरिद्वार जिले में इन दिनों पंचायत चुनाव की सरगर्मी चल रही हैं और प्रत्याशी मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए उनकी पसंद के मुताबिक कच्ची, देसी और अंग्रेजी शराब पिला रहे हैं। आस-पास के थानों की पुलिस टीमें भी गांव में बुला ली गई और प्रत्याशियों व कच्ची शराब का धंधा करने वालों के घरों व ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी गई। पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य व प्रधान पद के तीन प्रत्याशियों को हिरासत में लिया हुआ है।

एएसपी रेखा यादव के नेतृत्व में एसआइटी गठित

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि जहरीली शराब कहां बनी, कहां से लाई गई थी और किसने बांटी, इन सारे बिंदुओं पर छानबीन करते हुए आरोपितों की धरपकड़ के प्रयास चल रहे हैं। पूरे मामले की जांच के लिए एएसपी रेखा यादव के नेतृत्व में एसआइटी गठित की गई है। अन्य पुलिस टीमें भी धरपकड़ में लगाई गई हैं।

इनाम पाओ: आसानी से उठा सकते हैं ग्राहक इस योजना का फायदा

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments