HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : हवालबाग की विकासखंड स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन

अल्मोड़ा : हवालबाग की विकासखंड स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन

ADVERTISEMENTS

⏩ जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन

⏩ दो राष्ट्रीय खिलाड़ियों को प्रदान की प्रोत्साहन राशि

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

हवालबाग की विकासखण्ड स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन हो गया है। आज हुई ताइक्वांडो व योगा प्रतियोगिता में जनपद स्तर पर होने वाले मुकाबलों के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया। दो राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ियों स्नेहा पिलख्वाल व गायत्री सिराड़ी को 5100-5100 रूपये के चेक प्रोत्साहन स्वरूप प्रदान किये गये।

उल्लेखनीय है कि हवालबाग 07 सितंबर, 2022 से विकासखण्ड स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन शुरू हुआ था। जिनमें टेबल टेनिस, बैटमिंटन, बाक्सिंग, फुटबॉल, हॉकी, वास्केटवाल, ताइक्वांडो, हैंडबाल, योगा की प्रतियोगिताओं का आयोजन हेमवती नन्दन बहुगुणा स्पोट्स स्टेडियम में आयोजित सम्मान हुआ। प्रतियोगिता में विकासखंड के समस्त विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

आज शनिवार को विकासखण्ड स्तरीय ताइक्वांडो व योगा प्रतियोगिता हुई, जिसमें जनपद स्तरीय प्रतियोगिता हेतु खिलाड़ियों का चयन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी व प्रतिष्ठित व्यवसायी भूपेन्द्र बिष्ट के द्वारा किया गया। इस मौके पर दो राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ियों स्नेहा पिलवाल (चौराहबालबाग) और गायित्री सिराडी़ (चितई) को प्रोत्साहन राशि के रूप में 51-51 सौ रूपये की धनराशि दी गई। यह दोनों खिलाड़ी विगत वर्ष नेशनल में खेले थे।

प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में धन सिंह धोनी, सुरेश वर्मा, अशोक बनकोटी, अनु मेहरा, नील पाण्डे, देवी जैडा़, नन्दा भाकुनी, ज्योति भारती, महेश भंडारी, सुजाता शर्मा, मनीषा तिवारी, सोबन कनवाल, दीपक वर्मा, संजय डेनियल, दीपक शाही, भूपाल चिलवाल, सुनील, बिष्ट, शिवराज बनकोटी, जगदीश गोस्वामी, दिगम्बर फुलोरिया, नरेन्द्र बनकोटी, तुषार वर्मा, राजेन्द्र कनवाल, गजेन्द्र बिष्ट शामिल रहे। प्रतियोगिता का संचालन ब्लॉक खेल समन्वयक हवालबाग पंकज हम्टा ने किया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में भूपेन्द्र बिष्ट ने खिलाड़ियो को आगे की प्रतियोगिता हेतु कठिन श्रम करने को कहा और खिलाड़ियों का हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments