देहरादून| बसपा, भाजपा के बाद अब कांग्रेस ने भी हरिद्वार जिला पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी। कांग्रेस प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने बताया कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के अनुमोदन के बाद जारी की गई सूची में अधिकृत एवं समर्थित प्रत्याशी शामिल हैं।
ADVERTISEMENTS
इनमें गैंडीखाता, किशनपुर जमालपुर, सफरपुर, भारापुर, जौरासी जबरदस्तपुर, टांडा भनेड़ा, टिकौला और कल्याणपुर उर्फ नारसन कलां सीट को किसी भी उम्मीदवार का नाम घोषित नहीं किया गया। फिलहाल ये सीटें ओपन है। वहीं नगला कुबड़ा,मेहवड़ खुर्द और भंगेड़ी महावतपुर सीट को होल्ड पर रखा गया है। नीचे देखें सूची


हरिद्वार जिला पंचायत : भाजपा के 44 प्रत्याशियों की सूची जारी
ADVERTISEMENTS











