Uttarakhand : रोडवेज कर्मचारियों के आंदोलन पर रोक, एस्मा हुआ लागू

0
Uttarakhand: Ban on movement of roadways employees, ESMA came into force

देहरादून| परिवहन निगम में कर्मचारियों के आंदोलन पर सरकार ने रोक लगा दी है। सोमवार को परिवहन निगम में 6 माह के लिए अति आवश्यक सेवा अनुरक्षण अधिनियम (एस्मा) लगा दिया गया। कर्मचारी यूनियन ने इसे हिटलरशाही आदेश करार दिया है।


ADVERTISEMENTS

दरअसल, उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन (Uttaranchal Roadways Employees Union) ने रोडवेज में आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से ड्राईवर-कंडक्टरों की भर्ती का विरोध शुरू किया था। इसके तहत 1 व 2 सितंबर को 48 घंटे का कार्य बहिष्कार भी घोषित किया गया था। हालांकि निगम प्रबंधन के साथ वार्ता के बाद फिलहाल आंदोलन टाल दिया गया था।

इस बीच परिवहन निगम ने आंदालनों पर रोक के संबंध में एस्मा का प्रस्ताव शासन को भेज दिया था। सोमवार को परिवहन सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी ने छह माह के लिए परिवहन निगम में सभी कर्मचारी संगठनों के किसी भी तरह के आंदोलन, हड़ताल पर रोक लगाते हुए एस्मा का आदेश जारी कर दिया।

यह भी पढ़े : अजीबोगरीब…इस कब्र में जिंदा होने के इंतजार में सोई है लेडी वैंपायर

Neem Karoli Baba – यहां आने से बदल गई बड़े बड़ों की किस्मत, जानें बाबा के चमत्कार
ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें