HomeUttarakhandDehradunSchool Closed : कल देहरादून के इन इलाकों में रहेगी स्कूल की...

School Closed : कल देहरादून के इन इलाकों में रहेगी स्कूल की छुट्टी

देहरादून| राजधानी में तेज बारिश की चेतावनी के बाद सोमवार को सभी स्कूल और आंगनबाड़ियों को बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। इस बाबत देहरादून मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ मुकुल कुमार सती ने संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी / उप शिक्षा अधिकारी को विद्यालयों को अवगत कराने के लिए निर्देशित किया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

देहरादून मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ मुकुल कुमार सती ने जानकारी देते हुए बताया कि, संबंधित प्रधानाचार्य रा.इ.का. रा. उ.मा.वि., रा.प्रा. वि, रा. जूनियर, अशासकीय शासकीय विद्यालय (जूनियर /माध्यमिक)/ निजी विद्यालय / आंगनवाडी केंद्र/मदरसे को निर्देशित किया जाता है कि, जिला अधिकारी देहरादून द्वारा मुझे यह कहने के निर्देश प्राप्त हुए है कि, भारी वर्षा एवं छात्र-छात्राओं के सुरक्षा के दृष्टिगत कल 05-09-2022 को मसूरी क्षेत्र, देहरादून नगर क्षेत्र, सहस्त्रधारा क्षेत्र, मालदेवता क्षेत्र के सभी शिक्षण संस्थान कल 5 सितंबर को पूर्णतः बंद रहेंगे।

उक्त के क्रम में संबंधित संस्थाध्यक्षो को निर्देशित किया जाता है कि, उक्त आदेश का कड़ाई के साथ अनुपालन करना सुनिश्चित करें। साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी / उप शिक्षा अधिकारी रायपुर, सहसपुर को इस निर्देश के साथ कि आप भी अपने स्तर से अपने अधीनस्थ संबंधित क्षेत्र अंतर्गत विद्यालयों को अवगत कराना सुनिश्चित करें।

केले की चाय पीने से मिलते हैं कई फायदे

यह भी पढ़े: मुख्यमंत्री धामी के आदेश पर हल्द्वानी में दर्ज हुआ भैंस चोरी का मुकदमा – पढ़े पूरी खबर

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments