HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ाः कलबिष्ट डाना गोलू का 04 सितंबर को मनाया जाएगा जन्मदिवस

अल्मोड़ाः कलबिष्ट डाना गोलू का 04 सितंबर को मनाया जाएगा जन्मदिवस

  • भव्य तैयारियां, धार्मिक अनुष्ठान व विशेष पूजा अर्चना से रहेगी धूमधाम
  • मंदिर समिति की गोलज्यू भक्तों से प्रसाद ग्रहण करने की अपील

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
श्री कलबिष्ट डाना गोलू गैराड़ धाम मन्दिर समिति अल्मोड़ा द्वारा विगत वर्षों की भॉति इस वर्ष भी कलबिष्ट डाना गोलू का चतुर्थ जन्म दिवस 04 सितम्बर, 2022 यानी आगामी रविवार को मनाया जाएगा। जिसकी भव्य तैयारियां चल रही हैं।

ADVERTISEMENTS

इस उपलक्ष्य में मंदिर को सजाया जा रहा है और 04 सितंबर को धार्मिक अनुष्ठान व विशेष पूजा-अर्चना के साथ चतुर्थ जन्म दिवस धूमधाम से मनाया जायेगा। मंदिर समिति के सचिव पूरन सिंह बोरा ने उक्त जानकारी देते हुए सभी गोलू भक्तों से अनुरोध किया है कि उक्त दिवस को अधिकाधिक संख्या में मन्दिर में पधारें और गोलज्यू का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य कमाएं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments