HomeUttarakhandBageshwarBageshwar: बागनाथ, बिलौनासेरा व गरूड़ में गणेश महोत्सव ने मचाई धूम

Bageshwar: बागनाथ, बिलौनासेरा व गरूड़ में गणेश महोत्सव ने मचाई धूम

ADVERTISEMENTS

-पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने किया शुभारंभ

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
बागनाथ मंदिर परिसर और बिलौनासेरा व गरुड़ में भजन-कीर्तन, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणेश महोत्सव शुरू हो गया है। बागनाथ मंदिर पर नगर पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने महोत्सव का शुभारंभ किया। उधर, गरुड़ में मंगलमूर्ति समिति ने गणेश स्तुति के साथ महोत्सव का शुभारंभ किया।

बागनाथ मंदिर पर आयोजित गणेश महोत्सव का शुभारंभ करते हुए पालिकाध्यक्ष खेतवाल ने सभी को महोत्सव की शुभकामना देते हुए आयोजन की सराहना की। कहा कि दस वर्ष से यह सफल आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान महंत शंकर गिरी महाराज, अमित रस्तोगी, सुनील रस्तोगी, सुधीर, अर्जुन, प्रशांत, विनोद वर्मा, सुनील आदि मौजूद थे। पंडित गणेश जोशी ने मंत्रोचारण के साथ गणेश भगवान की स्थापना की।

इधर बिलौनासेरा में गणेश महोत्सव के दौरान महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली। पंडित भुवन कांडपाल ने गणेश की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इस दौरान अध्यक्ष ललित सिंह नेगी, लक्ष्मण सिंह घनौला, सुंदर लाल, भूपेंद्र घनौला, गोलू सुयाल, तेज सिंह, चंदन सिंह, गोपाल सिंह बोरा, राधेश्याम तिवारी, भीम सिंह, हरीश सुयाल, सेवानिवृत्त वीडियो गोपाल सिंह गढ़िया, रणजीत सिंह बोरा, भुवन कांडपाल, गोविंद ऐठानी आदि मौजूद थे। इधर गरुड में मंगलमूर्ति संगठन के तत्वावधान में महिलाओं द्वारा विशाल कलश यात्रा निकाल कर गणेश महोत्सव का शुभारंभ हो गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, घनस्याम जोशी, दयाल गिरी गोस्वामी, महेश बिष्ट, प्रकाश जोशी, विकास वर्मा, दिनेश नेगी, अनिल मेहरा, हिमांशु तिवारी पंकज जोशी, आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments