HomeUttarakhandNainitalकल हल्द्वानी आ रहे हैं मुख्यमंत्री, बदल जाएगी ट्रैफिक व्यवस्था, देखें ट्रैफिक...

कल हल्द्वानी आ रहे हैं मुख्यमंत्री, बदल जाएगी ट्रैफिक व्यवस्था, देखें ट्रैफिक डाइवर्जन प्लान

हल्द्वानी| कल गुरुवार 1 सितम्बर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी दौरे पर आ रहे है, इस दौरान जनता की सुविधा तथा सुगम यात्रा के लिए नैनीताल पुलिस ने ट्रैफिक डाइवर्जन प्लान लागू किया है। जो इस प्रकार है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

🚗 हल्द्वानी से पहाड़ी क्षेत्रों व जनपदों को जाने वाले वाहन प्रातः 9 बजे से भीमताल तिराहा से वाया ज्योलिकोट गेठिया होते हुए भवाली को भेजे जाएंगे।

🚗 मुक्तेश्वर से हल्द्वानी आने वाले वाहन समय 9:30 बजे के बाद खुटानी तिराहा से भवाली होते हुए वाया ज्योलिकोट हल्द्वानी भेजे जाएंगे।

🚗 आवागमन करने वाले बड़े वाहनों को भ्रमण कार्यक्रम के दौरान गरमपानी, भवाली तथा खेड़ा काठगोदाम में रोका जाएगा। जिन्हे कार्यक्रम के उपरांत ही उनके गंतव्य स्थानों को भेजा जाएगा।

पुलिस ने सम्मानित जनता से रूट प्लान के अनुसार ही यात्रा करने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments