राजकीय महाविद्यालय गुरुडाबांज, अल्मोड़ा में बीए प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेने हेतु जिन छात्र-छात्राओं ने हार्डकापी महाविद्यालय में जमा की है उनकी प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है।
प्रवेश संयोजक डॉ० मंजू चन्द्रा ने बताया है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के नियमों के अधीन प्रवेश नियमों का पालन किया जाएगा एवं वरीयता सूची के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। वरीयता सूची के अनुसार ही छात्र-छात्राएं अपने मूल प्रमाण पत्रों की मूल प्रति सत्यापित करवा कर महाविद्यालय में अपना प्रवेश सुनिश्चित करें। साथ ही प्रवेश प्रभारी ने प्रवेश के दौरान सभी छात्र-छात्राओं से प्रवेश नियमों का पालन करने की अपील की है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।