HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : हॉकी प्रतियोगिता का समापन, शारदा पब्लिक स्कूल ने दर्ज की...

अल्मोड़ा : हॉकी प्रतियोगिता का समापन, शारदा पब्लिक स्कूल ने दर्ज की जीत

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad

हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम अल्मोड़ा में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचन्द जी के जन्म दिवस (राष्ट्रीय खेल दिवस) के अवसर पर आयोजित हॉकी प्रतियोगिता का समापन हो गया है। फाइनल में
शारदा पब्लिक स्कूल ने जीत दर्ज की।

खेल निदेशालय उत्तराखण्ड, देहरादून, जिला प्रशासन के सहयोग से जिला खेल कार्यालय, अल्मोड़ा एवं जिला हॉकी संघ के द्वारा हॉकी प्रतियोगिता में 06 टीमों के द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रतियोगिता 27 अगस्त से 29 अगस्त तक खेली गयी। प्रतियोगिता के सभी मैच लीग पद्धति मे खेले गये।

हॉकी प्रतियोगिता का फाईनल मैच शारदा पब्लिक स्कूल ए v/s शारदा पब्लिक स्कूल बी के मध्य खेला गया, जिसमे शारदा पब्लिक स्कूल ए की टीम ने 02 गोल दागे, शारदा पब्लिक स्कूल ए की ओर से दक्ष के द्वारा 02 गोल दागे गये। जिसमें शारदा पब्लिक स्कूल ए विजय रही तथा बालिका वर्ग में स्टेडियम ए v/s शारदा पब्लिक स्कूल के मध्य खेला गया, जिसमें शारदा पब्लिक स्कूल ने 2-1 से विजय प्राप्त की। जिसमें 02 गोल शारदा पब्लिक स्कूल की प्रियांशी ने किये, व स्टेडियम की ओर से 01 गोल ध्रुविका द्वारा किया गया। हॉकी प्रतियोगिता का समापन एवं पुरुस्कार वितरण के मुख्य अतिथि आशीष वर्मा, राजेन्द्र सिंह बोरा (वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी) तथा प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी अरुण बनग्याल द्वारा संयुक्त रुप से किया गया। सभी गणमान्य व्यक्तियों का हॉकी के खिलाड़ियो द्वारा स्वागत किया।
इस अवसर पर सरद साह, करन मर्तोलिया, राजेन्द्र बिष्ट, महेश साह, हरीश कनवाल, किशन लाल, पंकज टम्टा, जीवन प्रकाश, दीपक वर्मा, भूपाल सिंह चिलवाल, दीपक वर्मा, गणेश शाही, हरीश गोस्वामी, गीता बिष्ट, राजेश खोलिया, प्रेम सिंह रावत, कृष्ण कुमार टम्टा, योगेश कुमार आदि खेल प्रेमी उपस्थित थे। हॉकी प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में रितिक राज, कुन्दन सिंह कनवाल, कविता बोरा, मनोज कनवाल, दीपक शाही, अनीता पवार आदि रहें। उससे पूर्व प्रतियोगिता का संचालन हॉकी प्रशिक्षक लता साह द्वारा किया गया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments