HomeUttarakhandAlmoraAlmora : संजीवनी और एसबीआई फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता अभियान

Almora : संजीवनी और एसबीआई फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता अभियान

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

एसबीआई फाउंडेशन मुंबई और संजीवनी संस्था रानीखेत द्वारा संयुक्त रूप से संचालित परियोजना एसबीआई ग्राम सेवा के अंतर्गत आज ग्राम नैल और मल्ली बाखली के सामुदायिक सूचना केंद्र और रास्तों में सफाई अभियान चलाया गया।

इस दौरान आम रास्तों की सफाई की गई, जिसमें रेमेडियल कक्षा के बच्चों द्वारा बढ़-चढ़ कर भागीदारी की गयी तथा ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरुक किया गया। स्वच्छता कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए एसबीआई ग्राम सेवा के डॉ. के.एस. रावत और ग्राम सेवक हेम चंद्र सिंह द्वारा आम जन मानस से बरसात के मौसम में स्वच्छता के प्रति सजग रह कर होने वाले संक्रामक बीमारियों से अपना बचाव करने की अपील की गयी।

कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता भूपाल सिंह, ग्राम प्रधान रचना रावत, गणमान्य नागरिकों और अभिभावकों का विशेष सहयोग रहा तथा इस अनूठी पहल के लिए संजीवनी संस्था और एसबीआई फाउंडेशन मुंबई का आभार जताया गया।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments