HomeBreaking Newsबोले आजाद, "बीमार कांग्रेस का डॉक्टर स्पेशलिस्ट नही, कंपाउंडर है"

बोले आजाद, “बीमार कांग्रेस का डॉक्टर स्पेशलिस्ट नही, कंपाउंडर है”

⏩ ‘भारत जोड़ो’ नहीं ‘कांग्रेस जोड़ो’ अभियान की जरूरत

ADVERTISEMENTSAd Ad

⏩ कांग्रेस को अब ‘दुआ’ की नहीं ‘दवा’ की जरूरत

सीएनई डेस्क

पार्टी छोड़ चुके कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे गुलाम नबी आजाद ने एक बार फिर कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि वर्तमान हालातों में वह कांग्रेस के सिर्फ दुआ कर सकते हैं, लेकिन अब कांग्रेस को दुआ नहीं ‘दवा’ की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस को भारत जोड़ो अभियान की बजाए कांग्रेस जोड़ो अभियान शुरू करना चाहिए। साथ ही उन्होंने साफ कर दिया कि वह किसी हालत में भाजपा में शामिल नहीं होंगे, ऐसा कभी नहीं होगा, वह अपनी खुद की पार्टी बनाने जा रहे हैं।

आजाद ने कांग्रेस से नाता तोड़ने के बाद अब खुलकर जुबानी हमले शुरू कर दिया हैं और उनके निशाने पर सीधा राहुल गांधी ही हैं। इसके साथ ही उन्होंने साफ कर दिया है कि उनका भाजपा से मेल-मिलाप या उसमें शामिल होने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने साफ कहा कि कि पार्टी छोड़ने पर उन्हें ‘घरवालों’ ने ही मजबूर किया है। जहां घरवालों को लगे कि यह आदमी नहीं चाहिए तो अकलमंदी खुद घर छोड़ने में है।

आजाद ने कहा कि वह कांग्रेस के लिए दुआ ही कर सकते हैं, लेकिन उनकी दुआ से ठीक नहीं होगी उसे दवा चाहिए। अभी उसका डॉक्टर कंपाउंडर है। अभी कांग्रेस को स्पेशलिस्ट की जरूरत है।’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस के यह नये नेता सिर्फ चापलूस हैं। वरिष्ठ नेताओं के अनुभव से राहुल गांधी को कुछ लेना-देना नहीं है। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए होने जा रहे चुनाव पर उन्होंने कहा कि उन्हें पता है कि नया अध्यक्ष सिर्फ गांधी परिवार का कठपुतली मात्र ही होगा।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments