HomeBreaking NewsBreaking News : हल्द्वानी से लापता नाबालिग लड़कियां दिल्ली से बरामद

Breaking News : हल्द्वानी से लापता नाबालिग लड़कियां दिल्ली से बरामद

ADVERTISEMENTS

⏩ पुलिस ने किया परिजनों के सुपुर्द

⏩ घर से नाराज होकर चल दी थी दोनों

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

पुलिस ने घर से नाराज होकर कहीं चली गईं दो नाबालिग लड़कियों को कड़ी मेहनत के बाद दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया है। बालिकाओं की उम्र महज 13 व 16 साल है। पुलिस ने काउंसलिंग के बाद इन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार गत 25 अगस्त, 2022 को भुवन सिंह निवासी छोटी हल्द्वानी ने थाना कालाढूंगी में आकर तहरीर दी थी कि उसकी बेटी नंदनी उम्र -13 वर्ष व उसकी सहेली प्रिया उम्र-16 साल पुत्री किशन सिंह घर से नाराज होकर कहीं चली गई हैं। जिसके संदर्भ में थाना कालाढूंगी में धारा 365 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

थानाध्यक्ष कालाढूंगी राजवीर सिंह द्वारा सुरक्षा एवं किसी अप्रिय घटना के दृष्टिगत त्वरित कार्यवाही करते हुए गुमशुदा बालिकाओं की सकुशल बरामदगी के लिये टीम की गई। जिसमें उप निरीक्षक हरजीत सिंह, कांस्टेबल प्रीतम सिंह व महिला कांस्टेबल मंजू बिष्ट को शामिल करते हुए खोजबीन हेतु रवाना किया गया। सुरागरसी पतारसी एवं क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल सर्विलांस लोकेशन के आधार पर गुमशुदाओं को सकुशल बरामद करने हेतु उप्र, दिल्ली , हरियाणा आदि स्थानों पर तलाश किया गया।

टीम के कड़ी मेहनत लगन व अथक प्रयासों के चलते 48 घण्टो के भीतर दोनों नाबालिग लड़कियों को आनंद विहार, दिल्ली से सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया। जिस पर परिजनों व स्थानीय द्वारा कालाढूंगी पुलिस का आभार व्यक्त किया है।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments