HomeUttar Pradeshमुख्यमंत्री योगी के ओएसडी मोती लाल सिंह की सड़क हादसे में मौत

मुख्यमंत्री योगी के ओएसडी मोती लाल सिंह की सड़क हादसे में मौत

बस्ती। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) के रूप में गोरखपुर स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में तैनात पूर्व पीसीएस अधिकारी मोती लाल सिंह की बीती देर रात बस्ती जिले में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई।

इस दुर्घटना में उनकी पत्नी और वाहन चालक घायल हैं। मुख्यमंत्री योगी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। लखनऊ में मुख्यमंत्री कार्यालय ने सड़क हादसे में सिंह की मौत होने की पुष्टि करते हुए बताया कि योगी ने इस पर शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार, “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय, गोरखपुर के श्री मोती लाल सिंह जी के सड़क दुर्घटना में दुःखद निधन पर शोक प्रकट किया है। महाराज जी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
ॐ शांति।”

बस्ती पुलिस ने भी शुक्रवार को सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत होने की पुष्टि करते हुए बताया कि यह हादसा जिले के मुंडेरवा क्षेत्र में हाईवे पर उनकी कार के सामने किसी आवारा जानवर के आने के कारण हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंह गुरूवार की रात में स्कार्पियो कार से पत्नी के साथ लखनऊ जा रहे थे। तभी मुंडेरवा के पास हाईवे पर उनकी गाड़ी किसी जानवर को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर दुर्घटना की शिकार हो गई।

इस हादसे में सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि उनकी पत्नी और वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

उत्तराखंड के सभी निकायों में बनाएं विद्युत शवदाह गृह – हाईकोर्ट

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments