HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर : कार्यों की धीमी प्रगति पर डीएम खफा, जारी किये सख्त...

बागेश्वर : कार्यों की धीमी प्रगति पर डीएम खफा, जारी किये सख्त दिशा-निर्देश

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर

जिलाधिकारी रीना जोशी ने आपदा न्यूनीकरण, एसडीआरएफ, अनटाइड फंड व खनिज न्यास से किए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कार्यो में प्रगति लाकर शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गत वर्षों में जो भी धनराशि आपदा, एसडीआरएफ, अनटाइड फंड व खनिज न्यास से विकास कार्यों हेतु आवंटित की गई है, उन कार्यों का तृतीय पार्टी से सत्यापन कराएं।

कलक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं द्वारा गत वर्षों के कई आपदा कार्य अभी तक पूर्ण नहीं किए हैं, जो चिंताजनक हैं। उन्होंने गत वर्षों के आपदा कार्यों को प्राथमिकता से करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि कार्यों की गुणवत्ता व समयबद्धता पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि जनता को अनावश्यक परेशानियों को सामना न करना पड़े। जिलाधिकारी ने विभागों को इस वर्ष अभी तक आपदा दौरान सभी परिसंपत्तियों का क्षति आंकलन कर चार दिन मे आंगणन बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, ताकि आपदा मद से धनराशि उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने सड़क, विद्युत, पेयजल महकमों को व्यवस्थाएं तुरंत बहाल करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने आपदा में जो भी बड़ी क्षति हुई है, उनका भी प्राथमिकता से आंगणन बनाकर विभागाध्यक्षों से धनराशि की मांग करने को कहा। बैठक में पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी चंद्र सिंह इमलाल, उपजिलाधिकारी हरगिरि, मुख्य शिक्षा अधिकारी जीएस सोन आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments