HomeNationalएशिया कप के लिए अंतरिम कोच बने वीवीएस लक्ष्मण

एशिया कप के लिए अंतरिम कोच बने वीवीएस लक्ष्मण

ADVERTISEMENTS

मुंबई। भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज़ और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण राहुल द्रविड़ की अनुपस्थिति में एशिया कप 2022 के लिये भारत के अंतरिम मुख्य कोच होंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने बुधवार को यह जानकारी दी।

भारतीय टीम के स्थायी कोच राहुल द्रविड़ का मंगलवार को किया गया कोरोना परिक्षण पॉजिटिव आया था, जिसके बाद वह टीम के साथ एशिया कप के लिये संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) रवाना नहीं हो सके।

जय शाह ने यहां जारी विज्ञप्ति में कहा, “ज़िम्बाब्वे में हुई एकदिवसीय शृंखला में भारतीय टीम के साथ सफर करने वाले लक्ष्मण द्रविड़ की अनुपस्थिति में टीम का कार्यभार संभालेंगे। द्रविड़ एक बार कोरोना मुक्त होने और बीसीसीआई मेडिकल टीम द्वारा मंजूरी मिलने के बाद टीम में शामिल हो जाएंगे।”

लक्ष्मण हरारे से यात्रा करके उप-कप्तान केएल राहुल, दीपक हुड्डा और आवेश खान सहित दुबई में टीम के साथ जुड़ चुके हैं।”

ये क्या नैनीताल के रिजॉर्ट से चोरी होने लगे रजाई-कंबल – गजब हैं मामला

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments