HomeUttarakhandAlmoraशानदार : लक्ष्य सेन प्री कवार्टर फाइनल में पहुंचे, देश का कर...

शानदार : लक्ष्य सेन प्री कवार्टर फाइनल में पहुंचे, देश का कर रहे प्रतिनिधित्व

⏩ बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप टोक्यो, जापान 2022

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

टोक्यो, जापान में चल रही बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में अल्मोड़ा , उत्तराखंड के लक्ष्य सेन ने देश का प्रतिनिधित्व करते हुए पुरुष एकल में प्री कवार्टर फाइनल में स्थान बना लिया है।

उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि दूसरे चक्र में लक्ष्य ने स्पेन के एल पेनाल्वर को सीधे सेटों में 21-17 व 21-10 से हराकर आखिरी 16 में जगह बना ली है। पहले चक्र में लक्ष्य ने डेनमार्क वित्तिन्ग्हस को 21-12 व 21-11 से हराया था।

ज्ञात रहे कि लक्ष्य सेन पिछले बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता हैं। लक्ष्य ने हाल में कॉमनवेल्थ गेम्स के बैडमिंटन एकल में स्वर्ण व टीम चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था। इधर लक्ष्य सेन के प्रदर्शन पर उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष डॉ. अलकनंदा अशोक समेत समस्त उत्तराखंड बैडमिंटन परिवार, खिलाड़ियों व खेल प्रेमिओं ने उनको आगामी मुकाबलों हेतु शुभकामनायें दी हैं। यह प्रतियोगिता 22 अगस्त से शुरू हुई है तथा 28 अगस्त तक जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments