HomeBreaking NewsNainital High Court ने किए कई जजों के प्रमोशन और तबादले, देखें...

Nainital High Court ने किए कई जजों के प्रमोशन और तबादले, देखें लिस्ट

ADVERTISEMENTS

देहरादून। नैनीताल हाईकोर्ट ने सोमवार को कई जूनियर सिविल जजों को पदोन्नत किया है तो कई सिविल जजों (सीनियर डिविजन) के तबादले किए हैं। इनमें सिविल जज सीनियर डिविजन रुद्रप्रयाग श्वेता पांडे को इसी पद पर रुद्रपुर भेजा गया है। सिविल जज सीनियर डिविजन रुद्रपुर नाजिश कलीम को रुद्रपुर में ही फर्स्ट एडिशनल सिविल जज बनाया गया है।

फर्स्ट एडिशनल सिविल जज सीनियर डिविजन रुद्रपुर रश्मि गोयल को वहीं पर द्वितीय एडिशनल सिविल जज सीनियर डिविजन, सिविल जज जूनियर डिविजन डीडीहाट बीनू गुलयानी को पदोन्नत कर सिविल जज सीनियर डिविजन पिथौरागढ़, सिविल जज जूनियर डिविजन पुरौला (उत्तरकाशी) नदीम अहमद को पदोन्नत कर तृतीय एडिशनल सिविल जज सीनियर डिविजन पुद्रपुर, ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट टनकपुर धर्मेंद्र साह को पदोन्नत कर एडिशनल सिविल जज सीनियर डिविजन देहरादून बनाया गया है।

सिविल जज जूनियर डिविजन बाजपुर शहिस्ता बानो को पदोन्नत कर चतुर्थ एडिशनल सिविल जज सीनियर डिविजन रुद्रपुर, सिविल जज जूनियर डिविजन देहरादून अनूप सिंह को पदोन्नत कर सिविल जज सीनियर डिविजन कैडर, ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट हल्द्वानी शमा परवीन को पदोन्नत कर सिविल जज सीनियर डिविजन कैडर, ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट हरिद्वार मंजू देवी को पदोन्नत कर सिविल जज सीनियर डिविजन कैडर बनाया गया है।

सिविल जज जूनियर डिविजन हरिद्वार जयश्री राणा को पदोन्नत कर सिविल जज सीनियर डिविजन, ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट विकासनगर देहरादून सुमन को पदोन्नत कर सिविल जज सीनियर डिविजन, ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट रुड़की बुशरा कमल को पदोन्नत कर सिविल जज सीनियर डिविजन, सिविल जज जूनियर डिविजन गंगोलीहाट सचिन कुमार को पदोन्नत कर सिविल जज सीनियर डिविजन बनाया गया है। देखें लिस्ट..

यह भी पढ़े : KBC में अमिताभ के साथ नजर आएंगे हल्द्वानी के प्रशांत शर्मा

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments