HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी अपडेट : गौला नदी में डूबे दो युवक, एक की मौत...

हल्द्वानी अपडेट : गौला नदी में डूबे दो युवक, एक की मौत – एक की तलाश जारी

हल्द्वानी अपडेट। यहां रानीबाग स्थित गौला नदी में नहाने गए दो युवक नदी में डूब गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को नदी से निकालकर अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे युवक की तलाश जारी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आज रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि हल्द्वानी के रानीबाग चित्रशिला घाट के पास गोला नदी में 02 युवक बह गए है। सूचना पर तत्काल प्रमोद पाठक थानाध्यक्ष काठगोदाम, फिरोज आलम चौकी प्रभारी मल्ला काठगोदाम द्वारा मय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और नदी में डूब रहे एक 17 वर्षीय युवक युवराज जोशी पुत्र स्व. हरीश जोशी निवासी निकट सौरभ होटल वेलेजली लॉज हल्द्वानी को रेस्क्यू कर नदी से बाहर निकाला और 108 के माध्यम से बेस अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर एसपी सिटी हल्द्वानी हरबन्स सिंह भी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर दूसरे डूबे युवक सुधीर गौड़ पुत्र राजू गौड़ निवासी निकट सौरभ होटल वेलेजली लॉज हल्द्वानी उम्र 16 वर्ष की तलाश जारी है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments