HomeBreaking Newsरामनगर के रिसोर्ट से दोनाली बंदूक व जिंदा कारतूसों के साथ संदिग्ध...

रामनगर के रिसोर्ट से दोनाली बंदूक व जिंदा कारतूसों के साथ संदिग्ध गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, रामनगर

रामनगर पुलिस ने तलाशी के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को ढिकुली के एक रिसोर्ट से दोनाली बंदूक व कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उससे पूछताछ की जा रही है। उसके पास से दोनाली बंदूक के अलावा 08 जिंदा कारतूस व दो खोखा कारतूस बरामद हुए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एसएसपी पंकज भट्ट ने संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों आदि की चेकिंग के लिए सख्त आदेश जारी किये हैं। आदेशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में उप निरीक्षक कश्मीर सिंह, कांस्टेबल विक्रम सिंह पुलिस टीम के द्वारा चेकिंग की गई। इस दौरान पुलिस को पता चला कि एक संदिग्ध व्यक्ति ढिकुली, गर्जिया के कार्बेट रतन एलवुड रिसोर्ट में रूका है। जिस पर पुलिस ने वहां तलाशी ली और हरस्वरूप सिंह पुत्र बसंत राम, निवासी ग्राम फरीदपुर, ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद, उप्र उम्र 57 वर्ष हाल निवासी जसपुर खुर्द, काशीपुर, उधमसिंह नगर के कब्जे से एक अदद दो नाली 12 बोर बन्दूक व 8 जिन्दा कारतूस व 02 खोखा कारतूस बरामद कर किये। जिसक बाद आरोपी के खिलाफ कोतवाली रामनगर में धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना उप निरीक्षक विजयपाल सिंह कर रहे हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उनि कश्मीर सिंह व कांस्टेबल विक्रम सिंह शमिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments