उत्तराखंड के तीन जिलों में बादल फटने से जनजीवन अस्त व्यस्त, चार की मौत

0

देहरादून। उत्तराखंड में शुक्रवार रात से हुई भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। यहां देहरादून, टिहरी और पौड़ी जिले में बादल फटने की घटना सामने आई है। इन घटनाओं में अभी तक चार लोगों की मौत हुई है और कई लोग लापता हुए हैं। वहीं चार धाम यात्रा राजमार्ग कई स्थानों पर अवरुद्ध है। जगह-जगह यात्री फंसे हुए हैं। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों के लिए राहत सामग्री रवाना कर दी है।


ADVERTISEMENTS

राहत बचाव कार्यों में एसडीआरएफ, एनडीआरएफ पुलिस, जिला प्रशासन की टीम मौजूद है, गंभीर घायलों को हेलीकाप्टर से एयरलिफ्ट किया जा रहा है।

मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रभावित थानों मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुल का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को आवागमन को सुचारू करने के लिए शीघ्र वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन एवं SDRF की टीमें निरंतर राहत एवं बचाव कार्यों के साथ ही अन्य व्यवस्थाएं कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अगर हेलीकॉप्टर की अवश्यकता पड़ी तो सेना से भी मदद ली जाएगी। स्टेट के हेलीकॉप्टर को भी आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए अलर्ट मोड पर रखा गया है।

देहरादून के माल देवता क्षेत्र में छमरूली टापूसेरा में बादल फटने की घटना में एक महिला और कई मवेशी बह गए हैं। यहां सात मकान ध्वस्त हो गए हैं और दो पुल टूट गए हैं। वहीं एक मकान में कई लोगों के दबे होने की आशंका भी जताई जा रही है। सड़क पूरी तरह ध्‍वस्‍त होने से यहां राहत बचाव सामग्री पहुंचाने परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

टिहरी और यमकेश्‍वर में चार की मौत

यमकेश्वर में बादल फटने के बाद मकान के मलबे में दबकर एक की महिला की मौत हो गई है। वहीं टिहरी के कीर्तिनगर में भी बादल फटने के बाद मकान के मलबे में दबकर एक महिला की मौत हो गई है। टिहरी में ही मकान के मलबे में सात लोग दब गए है। मलबे दबे पति-पत्नी के शव बरामद कर लिए गए हैं। बाकि अन्‍य पांच की तलाश जारी है।

ऋषिकेश और हरिद्वार में गंगा खतरे के निशान के करीब बह रही है। ग्लोगी में भूस्खलन से देहरादून-मसूरी मार्ग अवरुद्ध हो गया है। भारी वर्षा को देखते हुए सुबह देहरादून और पौड़ी जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया।

UKPSC ने जारी किया 28 अगस्त को होने वाली परीक्षा का एडमिट कार्ड

ADVERTISEMENTS