HomeCrimeपंतनगर : पत्नी ने ससुराल आने से किया इनकार, फंदे पर लटका...

पंतनगर : पत्नी ने ससुराल आने से किया इनकार, फंदे पर लटका युवक

पंतनगर। थाना क्षेत्र के शांतिपुरी स्थित ग्राम जवाहर नगर में एक 24 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका मिला, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेज दिया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

मिली जानकारी के मुताबिक, यहां पंतनगर थाना क्षेत्र के शांतिपुरी स्थित ग्राम जवाहर नगर के डिमरी कॉलोनी में 24 वर्षीय छत्रपाल मौर्य का शव फंदे से लटका मिला। छत्रपाल मूलरूप से जिला बरेली यूपी के ग्राम मुंडिया निवासी था, वह जवाहर नगर की डिमरी कॉलोनी में किराये के मकान में रह कर राजमिस्त्री का काम करता था। बताया जा रहा है कि, गृहक्लेश के कारण उसकी पत्नी मायके में थी। इसी कारण आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।

इधर मृतक के भाई मुनेंद्र मौर्य ने बताया कि छत्रपाल पिछले वर्ष से जवाहर नगर डिमरी कॉलोनी में एक किराये के मकान में रह कर राजमिस्त्री का काम करता था। उन्होंने बताया कि पांच वर्ष पूर्व उत्तर प्रदेश के बहेड़ी तहसील क्षेत्र की युवती से छत्रपाल की शादी हुई थी। उसकी एक बेटी भी है।

भाई मुनेंद्र ने बताया कि कुछ समय से पति-पत्नी में अनबन चल रही थी। इसी वजह से पत्नी मायके चली गई थी। रक्षाबंधन पर भाई छत्रपाल उसे बुलाने ससुराल गया था लेकिन पत्नी ने ससुराल आने से इनकार कर दिया। तब से छत्रपाल तनाव में था।

वही मुनेंद्र ने बताया कि शुक्रवार शाम जन्माष्टमी पर बहनें मुनेंद्र के घर पहुंचीं थी। तभी कमरे के पंखे से उनके भाई छत्रपाल का शव लटका देखा। उन्होंने घटना की सूचना मुनेंद्र को दी। सूचना पर पहुंचे एसआई कुंदन सिंह राठौर ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेज दिया है।

यह भी पढ़े: वृंदावन (दुःखद) : बांके बिहारी मंदिर में भारी भीड़, दम घुटने से 2 श्रद्धालुओं की मौत

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments