HomeAccidentनैनीताल ब्रेकिंग : वार्निश फैक्ट्री में भीषण आग, 14 कुंतल से अधिक...

नैनीताल ब्रेकिंग : वार्निश फैक्ट्री में भीषण आग, 14 कुंतल से अधिक माल खाक

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी

नैनीताल जनपद के विकासखंड रामगढ़ अंतर्गत दियारी स्थित वार्निश फैक्ट्री में अचानक लगी आग से लाखों का नुकसान हो गया है। करीब 14 कुंतल तैयारी माल आग की भेंट चढ़ गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज मंगलवार शाम को सफाई करते के दौरान कूड़ा जलाने के बाद अचानक वार्निश फैक्ट्री आग की चपेट में आ गयी। फैक्ट्री से आग की बड़ी-बड़ी लपटें देख मौके पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। आस-पास व फैक्ट्री में रह रहे लोगों ने आग पर काबू पाने के उपाय किये, लेकिन आग ने भीषण रूप ले लिया था। वन पंचायत सरपंच भीम बिष्ट ने बताया कि आग की भीषण लपटें उठने के बाद उन्होंने ही सर्वप्रथम अग्निशमन दल नैनीताल व अल्मोड़ा को फोन किया। अल्मोड़ा से वाहन पहले पहुंचा और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू हो पाये। हालांकि समाचार लिखे जाने तक आग पर काबू पा लिया गया था, लेकिन रह-रहकर धुंआ अब भी उठ रहा हैा यह फैक्ट्री खीमानंद शर्मा पुत्र हरिदत्त शर्मा की बतायी जा रही है। उनका कहना है कि आग से करीब 14 क्विंटल माल जल गया है और लगभग डेढ़ लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

2 Comments

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments