अल्मोड़ा। राष्ट्रीय जन सेवा समिति के महासचिव व वरिष्ठ व्यापारी प्रकाश रावत को कोरोना योद्धा के सम्मान से नवाजा गया है। उन्हें ‘कोरोना योद्धा’ का यह सम्मान पत्र डेमोक्रेसी डवलपमेंट ट्रस्ट से सम्बद्ध मिशन मोदी अगेन पीएम की ओर से संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल काका एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता वेदानंद ओझा की ओर से दिया गया है। उल्लेखनीय है कि श्री रावत ने कोविड महामारी क दौरान अथक परीश्रम कर दिन—रात जरूरतमंदों को राशन, मास्क, कपड़े व आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई। इस दौरान उन्होंने अपने स्वास्थ्य की चिंता न कर हर जरूरतमंद की सहायता की। इधर प्रकाश रावत को सम्मान मिलने पर संस्था की अध्यक्ष पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शोभा जोशी सहित तमाम गणमान्य लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।