HomeBreaking Newsअब भी जिंदगी मौत के बीच जंग लड़ रहे राजू श्रीवास्तव, बहन...

अब भी जिंदगी मौत के बीच जंग लड़ रहे राजू श्रीवास्तव, बहन ने बांधी राखी

ADVERTISEMENTS

Raju Srivastava Latest Update:

⏩ एम्स में रखा गया है Ventilator Support पर

⏩ देखी गई हलकी बॉडी मूवमेंट, चिकित्सकों ने कहा अच्छा संकेत

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

Creativ News Express (CNE)

दिल का दौरा पड़ने के बाद दिल्ली के एम्स (All India Institute of Medical Sciences, New Delhi) अस्पताल में भर्ती महशूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव अब भी जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। हालांकि चिकित्सकों ने वेंटिलेटर पर लेटे राजू के पांव में एक बार मूवमेंट देखी है। जिससे उम्मीद की जा रही है कि शायद अब उनकी हालत में सुधार आयेगा, लेकिन चिकित्सक अभी इस मामले में स्पष्ट रूप से कुछ बता पाने में असमर्थ हैं। आज उनकी बहन सुधा श्रीवास्तव ने आईसीयू में जाकर अपने भाई राजू श्रीवास्तव की कलाई में राखी बांधी और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

उल्लेखीनय है कि गत बुधवार को राजू श्रीवास्तव को सुबह के समय जिम में वर्कआउट करते वक्त अचानक सीने में दर्द हुआ था और बेहोश हो गए। जिसके बाद से वह दिल्ली के AIIMS अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टरों के अनुसार उन्हें दिल का दौरा पड़ा है और हालत अब भी चिंता से बाहर नहीं है। हालांकि एक अच्छी खबर यह है कि भर्ती होने के 48 घंटों में पहली बार गुरुवार रात 10 बजे राजू श्रीवास्तव ने खुद अपना पैर मोड़ा था। यह जानकारी Cardiologist Dr. Sandeep Seth ने साझा की है।

इधर बीती रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन कर राजू की पत्नी शिखा से बात की और उनके स्वास्थ्य को लेकर अपडेट जाना। प्रधानमंत्री ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। सीएम उत्तर प्रदेश भी लगातार उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ले रहे हैं। इधर राजू के जन संपर्क अधिकारी गर्विंत नारंग ने बताया कि उन्हें अभी ventilator support पर ही रखा गया है। फिलहाल उनका दिमाग अब भी सही तरीके से response नहीं कर रहा है। वहीं राजू की बेटी अंतरा के अनुसार उनके पिता की हालत में कोई खास सुधार नहीं है, जिस कारण वह बहुत चिंतित हैं।

इधर बताया जा रहा है कि हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव की दस वर्षों में तीन बार एंजियोप्लास्टी हो चुकी है। प्रथम बार 10 साल पहले मुंबई के Kokilaben Dhirubhai Ambani Hospital में और 7 साल पहले मुंबई के Lilavati Hospital में हुई थी। इसके बाद गत बुधवार को तीसरी बार डॉक्टरों ने राजू श्रीवास्तव की एंजियोप्लास्टी की है। ज्ञात रहे कि राजू श्रीवास्तव पांच भाई हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments