HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : यहां फुटबॉल के मुकाबले शुरू, Ambedkar Ranikhet की टीम ने...

अल्मोड़ा : यहां फुटबॉल के मुकाबले शुरू, Ambedkar Ranikhet की टीम ने जीता पहला मैच

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

एनटीडी फुटबॉल क्लब अल्मोड़ा के तत्वाधान में स्व. मोहन लाल वर्मा मैमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन यहां रैमजे फील्ड हीराडुंगरी में शुरू हो गया है। आज पहला मैच Ambedkar Ranikhet और Soccer Boys के बीच खेला गया। Ambedkar Ranikhet की टीम ने यह मैच 4-2 से जीत लिया, जिसमें टीम के जगदीश व राजू ने 2-2 गोल किये। मैन आफ द मैच राजेंद्र बिष्ट रहे।

प्रतियोगिता का उद्धाटन पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी अकरम खान ने किया। रैमजे इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विनय विल्सन ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की। इस मौके पर खिलाड़ियों के अलावा नरेश वर्मा, रवि रौतेला, विनीत बिष्ट, कैलाश, मनीष जोशी, रणजीत भंडारी, एलके पंत, दीपक वर्मा, देवेंद्र बिष्ट, भैरव गोस्वामी, हरीश कनवाल, पंकज लटवाल, राकेश तिवारी, ब्रजेश बिष्ट, आबिद अली, संतोष बिष्ट, प्रशांत साह, थ्रीश कपूर आदि उपस्थित थे। announcer धीरेंद्र मर्तोलिया रहे। संचालन ​गिरीश धवन ने किया। मैच के संचालन में सभासद सौरभ वर्मा ने सहयोग किया।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments