⏩ मिक्स टीम का रजत पदक जीतने के बाद अब एकल के स्वर्ण पदक की दौड़ में
CREATIVE NEWS EXPRESS (CNE)
ADVERTISEMENTS
⏩ Shuttler Lakshya Sen in race for gold medal
Birmingham, England में आज हुए सेमी फ़ाइनल में अल्मोड़ा, उत्तराखंड के लक्ष्य सेन ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए सिंगापुर के खिलाड़ी तेह जिया हेंग को 21-10, 18-21 व 21-16 से हराकर फ़ाइनल में स्थान बना लिया है।
उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि फ़ाइनल में लक्ष्य का मुक़ाबला मलेशिया के तेन यू एन जी से होगा जिन्होंने सेमी फ़ाइनल में भारत के किदामबी श्रीकांत को हराया था। लक्ष्य के अलावा अभी तक भारत की पी वी सिंधु ने फ़ाइनल में स्थान बनाया है। लक्ष्य सेन व अन्य भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष डॉ. अलकनंदा अशोक समेत समस्त उत्तराखंड बैडमिंटन परिवार, खिलाड़ियों व खेल प्रेमिओं हर्ष जताया है तथा फाइनल मुकाबले हेतु शुभकामनायें दी हैं।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।