HomeBreaking NewsBreaking : तीलू रौतेली व आंगनबाडी़ सम्मान, 2022 के लिए 182 आवेदन

Breaking : तीलू रौतेली व आंगनबाडी़ सम्मान, 2022 के लिए 182 आवेदन

ADVERTISEMENTS

पढ़िए, आपके जनपद से कितनों ने किया Online Apply

⏩ 08 अगस्त को वीरांगना तीलू रौतेली जयंती पर होगा पुरस्कार वितरण समारोह

⏩ पिथौरागढ़ से सर्वाधिक, टिहरी से सबसे कम आवेदन

CNE DESK

08 अगस्त, 2022 को उत्तराखंड की वीरांगना तीलू रौतेली जयंती व आंगनबाड़ी कार्यकर्ती सम्मान के लिए प्रदेश के 13 जनपदों से कुल 182 आवेदन ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त हुए हैं। जिनमें से 120 ने तीलू रौतेली तथा 62 ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ती सम्मान के लिए आवेदन किया है। तीलू रौतेली के लिए पिथौरागढ़ तथा सबसे कम टिहरी गढ़वाल से आवेदन हुए हैं। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार के लिए सर्वाधिक पौडी़ तथा सबसे न्यून चमोली व रुद्रप्रयाग से आवेदन हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि महिला एवं बाल विकास विभाग प्रति वर्ष तीलू रौतेली व आंगनबाड़ी सम्मान पुरस्कार का आयोजन करता है। इस साल आवेदन प्राप्त होने के बाद राज्य स्तरीय चयन समिति बैठक की तिथि नियत करने हेतु शासन स्तर पर कार्रवाई गतिमान है। ऑनलाइन जनपदवार प्राप्त आवेदनों का क्रम इस प्रकार है –

✒️ अल्मोड़ा : 14 (तीलू रौतेली), 03 (आंगनबाड़ी कार्यकर्ती)

✒️ बागेश्वर : 11 (तीलू रौतेली), 06 (आंगनबाड़ी कार्यकर्ती)

✒️ चंपावत : 10 (तीलू रौतेली), 03 (आंगनबाड़ी कार्यकर्ती)

✒️ चमोली : 04 (तीलू रौतेली), 02 (आंगनबाड़ी कार्यकर्ती)

✒️ देहरादून : 15 (तीलू रौतेली), 06 (आंगनबाड़ी कार्यकर्ती)

✒️ हरिद्वार : 09 (तीलू रौतेली), 04 (आंगनबाड़ी कार्यकर्ती)

✒️ नैनीताल : 16 (तीलू रौतेली), 04 (आंगनबाड़ी कार्यकर्ती)

✒️ पौड़ी : 04 (तीलू रौतेली), 08 (आंगनबाड़ी कार्यकर्ती)

✒️ पिथौरागढ़ : 17 (तीलू रौतेली), 04 (आंगनबाड़ी कार्यकर्ती)

✒️ रूद्रप्रयाग : 02 (तीलू रौतेली), 02 (आंगनबाड़ी कार्यकर्ती)

✒️ टिहरी गढ़वाल : 01 (तीलू रौतेली), 07 (आंगनबाड़ी कार्यकर्ती)

✒️ उधम सिंह नगर : 11 (तीलू रौतेली), 07 (आंगनबाड़ी कार्यकर्ती)

✒️ उत्तरकाशी : 06 (तीलू रौतेली), 06 (आंगनबाड़ी कार्यकर्ती)

नोट : कुल योग के अनुसार तीलू रौतेली के लिए 120 तथा आंनबाड़ी सम्मान के लिए 62 ने ऑनलाइन आवेदन किये हैं।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments